मध्य प्रदेश के मंदसौर में सियासत एक बार फिर उबाल पर है। गुरुवार को कई किसान संगठनों ने पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा है। इस दौरान किसानों के मुद्दे पर योगेंद्र यादव सहित कई किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मंदसौर में गिरफ्तार कर लिया गया है। वे अखिल भारतीय किसान संघर्ष-समन्वय समिति के बैनर तले 6 राज्यों में 12 दिनों की किसान मुक्ति यात्रा निकालने जा रहे थे जिसकी शुरुआत मंदसौर से हो रही थी।
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को समर्थन की घोषणा के साथ ही नीतीश कुमार कांग्रेस पर भी हमला बोलते रहे। अब कांग्रेस और नीतीश के बीच आई खटास को दूर करने के लिए खुद राहुल गांधी पहल कर सकते हैं।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि मैंने अपना सिद्धांत नहीं बदला बल्कि कांग्रेस बदल गई है। कांग्रेस को भिड़ना किससे चाहिए और वह भिड़ किससे गई? मेरे बारे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग कहते हैं कि लालू के दबाव में काम कर रहे हैं तो कुछ कहते हैं कि भाजपा के साथ चले जाएंगे। लेकिन यह सब बकवास है, मैं बिहार में ही राजनीति करूंगा। बिहार के विकास के लिए काम करूंगा। राजद की ओर से अगर रैली के लिए आमंत्रण आएगा तो जरूर जाऊंगा।