जीएसटी के मेगा लांच इवेंट का बहिष्कार करने वाली प्रमुख्ा विपक्ष्ाी पार्टी कांग्रेस ने एक बार फिर ‘एक राष्ट्र, एक कर’ प्रणाली के लागू होने पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि नोटबंदी के बाद अब जीएसटी के वार से व्यापारियों में हाहाकार मचेगा।
आज आधी से लागू होने वाले देश के बड़े आर्थिक सुधार जीएसटी प्रणाली को लेकर समाजवादी पार्टी अपना रुख स्पष्ट नहीं कर पा रही है। जीएसटी लागू होने में महज कुछ ही घंटे बचे और सपा अभी भी य सोच नहीं पा रही है कि वे इसका समर्थन करें या विरोध।
आज आधी रात से देश में लागू होने वाले ‘एक राष्ट्र, एक कर’ पर कांग्रेस ने एक बार पीएम मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस ने कहा कि जीएसट को लॉन्च करने और लागू करने में बहुत अंतर है।
कांग्रेस जीएसटी पर सरकार के मिडनाइट सेशन का बहिष्कार करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया। गौरतलब है कि टीएमसी और डीएमके द्वारा बॉयकाट का फैसला लिए जाने के बाद कांग्रेस ने इस बारे में फैसला लिया है।
जीएसटी को लागू करने के लिए 30 जून की रात को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होने जा रहे सरकार के मेगा शो में कांग्रेस भाग लेगी या नहीं पार्टी इस पर बुधवार को फैसला लेगी। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार टैक्स टेररिज्म फैलाने के लिए जीएसटी का इस्तेमाल कर रही है।