Advertisement

भाजपा की करारी हार: दीव नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने जीतीं 13 में से 10 सीटें

दीव नगर पालिका चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है। वहां कुल 13 सीटों में से 10 पर कांग्रेस की जीत हुई है।
भाजपा की करारी हार: दीव नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने जीतीं 13 में से 10 सीटें

केन्द्र शासित प्रदेश दमन एवं दीव के दीव नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को बड़ी कामयाबी मिली। वहां नगर पालिका की 13 सीटों में से 10 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। सीमावर्ती राज्य गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। चुनाव से पहले इस जीत को कांग्रेस की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही इन परिणामों को भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा को कुल तीन सीटों पर जीत मिली है।

जिनके नाम पर चुनाव लड़े, वही हार गए

गौरतलब है कि भाजपा ने जिनके नाम पर चुनाव लड़ा उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा की अगुआई कीरट वाजा कर रहे थे। नतीजे आने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार ने सिर्फ 17 वोटों से हराया। नगम निगम के वर्तमान अध्यक्ष हितेश सोलंकी ने भी जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के जीतेंद्र भारया को 598 वोटों से हराया। दीव नगर पालिका परिषद में पिछले दस सालों से कांग्रेस का शासन है।

दीव का चुनाव जीतकर कांग्रेस के हौसले काफीबुलंद हैं। हालां‌कि भाजपा को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नाम पर गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का भरोसा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad