आज देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए जारी मतदान के बीच कांग्रेस ने कहा कि देश की राजनीति में विचारों के संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने की चुनौती इस राष्ट्रपति चुनाव में है।
शिवसेना ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उपराष्ट्रपति चुनाव में गोपाल कृष्ण गांधी को विपक्षी दलों की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने पर शिवसेना ने कटाक्ष किया है।
राष्ट्रपति चुनाव में समाजवादी पार्टी का पारिवारिक झगड़ा खुलकर सामने आ गया है। सपा नेता शिवपाल यादव ने दावा किया है कि पार्टी के 12 से15 विधायक राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग कर सकते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कहना है कि बेशक विपक्ष के पास संख्याबल नहीं है लेकिन राष्ट्रपति पद के लिए लड़ना जरूरी है और इसे पूरी ताकत से लड़ा जाएगा।
पेड न्यूज़ मामले में चुनाव आयोग द्वारा अयोग्य ठहराए गए एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अयोग्यता के फैसले पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अब मिश्रा 17 जुलाई को होने वाली राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी एकता को मजबूत बनाए रखने में कुछ हद तक चूकी कांग्रेस अब फिर से विपक्षी दलों को एकजुट करने में लग गई है। अब विपक्षी दलों ने गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।