Advertisement

Search Result : "center of corruption in India."

रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हरा भारत ने जीता कांस्य पदक

रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हरा भारत ने जीता कांस्य पदक

हॉकी विश्व लीग में कांस्य पदक के लिए आज खेले गए मैच में भारत ने नीदरलैंड को हरा दिया। बेहद रोमांचक मैच का फैसला शूट आउट से हुआ जिसे भारत ने नीदरलैंड के 2 गोल के मुकाबले 3 गोल कर जीत लिया है।
बल्लेबाजी 21 पर, गुस्सा ‘शिखर’ पर

बल्लेबाजी 21 पर, गुस्सा ‘शिखर’ पर

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन दौरान सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पूरी शृंखला में अपनी बल्लेबाजी से कोई खास कमाल तो नहीं कर पाए लेकिन मैदान पर आए 12वें खिलाड़ी के.एल. राहुल पर जमकर बरस पड़े।
जलवायु परिवर्तन पर चीन, भारत का साथ चाहता है अमेरिका

जलवायु परिवर्तन पर चीन, भारत का साथ चाहता है अमेरिका

अमेरिका ने कहा है कि दुनिया एक महत्वाकांक्षी समझौते पर काम कर सकती है जिससे भारत जैसे देशों में जलवायु और विकास दोनों की चुनौतियां पूरी हो सकें। इसके साथ ही उसने संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के सफल होने के लिए भारत और चीन दोनों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
बयान पर अटल आमिर, देश छोड़ने का इरादा नहीं

बयान पर अटल आमिर, देश छोड़ने का इरादा नहीं

देश में बढ़ रही असहिष्णुता के माहौल को लेकर सोमवार को दिए अपने बयान पर मचे बवाल के बाद बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने आज एक बयान जारी कर कहा है कि वह अपनी बातों पर कायम हैं लेकिन उनका और उनकी पत्नी का देश छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
2016 तक लागू होगा जीएसटीः मोदी

2016 तक लागू होगा जीएसटीः मोदी

विदेशी निवेशकों के लिए भारत को और अधिक आकर्षक बनाने की गरज़ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और ज्यादा सुधारों का वादा करते हुए आज उम्मीद जतायी कि 2016 तक जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लागू हो जाएगा। भारत-सिंगापुर आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने सिंगापुर में कहा कि भारत, सिंगापुर के चांगी हवाई अड्डे के द्वारा भारत के दो हवाई अड्डों को विकासित करने के लिए साझेदारी करने की संभावनाओं को तलाश रहा है और उसने इस द्वीप राष्ट्र की कंपनियों को भारत में स्मार्ट सिटी के निर्माण में शामिल होने का न्यौता दिया है।
असहिष्‍णुता पर बयान देकर चौतरफा घिरे आमिर खान

असहिष्‍णुता पर बयान देकर चौतरफा घिरे आमिर खान

देश में असहिष्णुता के कारण बढ़ती बेचैनी पर अपनी टिप्पणी के लिए अभिनेता आमिर खान चौतरफा आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं। जहां भाजपा ने उनके बयान को देश को बदनाम करने की कांग्रेस की गहरी राजनीतिक साजिश करार दिया वहीं हिंदू सेना ने मुंबई स्थित उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर उनसे टिप्पणी वापस लेेने की मांग की।
कोल इंडिया में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी, 20,000 करोड़ आएंगे

कोल इंडिया में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी, 20,000 करोड़ आएंगे

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी दे दी। इससे सरकारी खजाने में 20,000 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं।
बारिश की भेंट चढ़े चार दिन, दूसरा टेस्ट ड्रा घोषित

बारिश की भेंट चढ़े चार दिन, दूसरा टेस्ट ड्रा घोषित

लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण आखिरी चार दिन खेल नहीं होने के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच आज यहां डा घोषित कर दिया गया। भारत इस तरह से चार मैचों की शृंखला में अब भी 1-0 से आगे है।
डीडीसीए की अनियमितताओं पर नकेल कसेगी दिल्ली सरकार

डीडीसीए की अनियमितताओं पर नकेल कसेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में पिछले एक दशक से चल रही अनि‌यमितताओं और भ्रष्टाचार का दौर अब शायद खत्म होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से क्रिकेटर गौतम गंभीर की मुलाकात के बाद सरकार ने दो सदस्यीय समिति गठित की है। वहीं, भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद, बिशन सिंह बेदी और आकाश लाल सरीखे क्रिकेट शुभचिंतकों ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर डीडीसीए के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।
लेखकों ने कैमरन से कहा, भारत में असहिष्णुता बढ़ने का मुद्दा मोदी के समक्ष उठाएं

लेखकों ने कैमरन से कहा, भारत में असहिष्णुता बढ़ने का मुद्दा मोदी के समक्ष उठाएं

सलमान रश्दी सहित 200 से अधिक जानेमाने लेखकों ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से कहा है कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली अपनी बातचीत के दौरान भारत में बढ़ते भय के वातावरण और बढ़ती असहिष्णुता का मुद्दा उठाएं। यह पीईएन इंटरनेशनल की ओर से एक महीने से कम समय में दूसरा एेसा पत्र है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement