Advertisement

Search Result : "center of corruption in India."

उल्फा नेता अनूप चेतिया को बांग्लादेश ने किया भारत के हवाले

उल्फा नेता अनूप चेतिया को बांग्लादेश ने किया भारत के हवाले

सालों से फरार चल रहे उल्फा के शीर्ष नेता अनूप चेतिया को बांग्लादेश ने भारत को सौंप दिया है। कई गंभीर अपराधों में वांछित चेतिया पिछले दो दशक से भी अधिक समय से फरार था।
दिवाली से पहले दे दनादन महंगाई की मार

दिवाली से पहले दे दनादन महंगाई की मार

शुक्रवार को केंद्र सरकार द्वारा लिए गए दो फैसलों से देश में महंगाई की आग और भड़कने वाली है। एक फैसला पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ोतरी का है जिसके तहत केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल पर 1.6 रुपये और डीजल पर 40 पैसे प्रति लीटर की दर से एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है।
मार्च फॉर इंडिया: इस विरोध के मायने क्या हैं

मार्च फॉर इंडिया: इस विरोध के मायने क्या हैं

इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक एक हुजूम नारे लगाता चल रहा है। इसे सोशल मीडिया ने कलबुर्गी-पानसरे की हत्या के पक्ष में भी देखा। लेकिन वहां ‘राष्ट्रवादियों’ ‘संघियों’ और ‘भक्तों’ के अलावा भी कई लोग भारत के लिए आए थे।
वीरभद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला अब हाईकोर्ट में चलेगा

वीरभद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला अब हाईकोर्ट में चलेगा

उच्चतम न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार के मुकदमे को दिल्ली उच्च न्यायायल में स्‍थानांतरित कर दिया है। समझा जाता है कि शीर्ष अदालत ने यह कवायद किसी तरह के झंझट और विवाद में पड़ने से बचने के लिए की है।
नेपाल में मधेशी आंदोलन को भारत देगा पूर्ण समर्थन

नेपाल में मधेशी आंदोलन को भारत देगा पूर्ण समर्थन

नेपाल में नए संविधान को लेकर चल रहे मधेशियों के विरोध का भारत पूरी तरह से समर्थन करता रहेगा। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक मधेशियों की मांग को नेपाल सरकार पूरी तरह से खारिज करना चाह रही है जो कि संभव नहीं है।
ईंट भट्टों में जारी बंधुआ मजदूरी

ईंट भट्टों में जारी बंधुआ मजदूरी

आज भी लाखों-करोड़ों लोग गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए हैं, इस बात को स्वीकार करते हुए और लोगों में इसके खिलाफ जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से इंग्लैंड 18 अक्टूबर के दिन को दासता विरोधी दिवस के तौर पर मनाता है। इस साल इसमें मुख्य एजेंडा आधुनिक दासता और मानव तस्करी को खत्म करना था। वाक फ्री की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में विश्व के सबसे ज्यादा बधुआ मजदूर हैं और भारत के ईंट भट्टे में बंधुआ मजदूरी करवाई जाती है। भारत को भी अपने तमाम पारंपरिक और आधुनिक गुलामी के तरीकों के विरुद्ध एक दिन समर्पित करना चाहिए।
भारत के खिलाफ पाक की आतंकी गतिविधियां जानता था अमेरिका

भारत के खिलाफ पाक की आतंकी गतिविधियां जानता था अमेरिका

सीआईए के निदेशक जॉन ब्रेनन के हैक किए गए निजी ई-मेल अकाउंट से विकीलीक्स द्वारा जारी दस्तावेजों के मुताबिक पता चला है कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में भारत के बढ़ते प्रभाव से मुकाबले के लिए आतंकियों का इस्तेमाल छद्म रूप से किया।
अब भी भारत से श्रृंखला की उम्मीद पाले है पाकिस्तान

अब भी भारत से श्रृंखला की उम्मीद पाले है पाकिस्तान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी नजम सेठी ने कहा है कि यूएई में दिसंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला के आयोजन की उम्मीद अब भी बची है। पीसीबी की कार्यकारी समिति के प्रमुख सेठी ने इस खबरों को भी अधिक तवज्जो नहीं दी कि बीसीसीआई ने मुंबई में पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किए जाने के बावजूद मेजबान होने की जिम्मेदारी नहीं निभाई।
पाकिस्तान सरकार में सेना का दखल, जंजुआ नए एनएसए

पाकिस्तान सरकार में सेना का दखल, जंजुआ नए एनएसए

पाकिस्तान की ताकतवर सेना ने वहां की सरकार में अपना परोक्ष दखल बढ़ा दिया है। इसी महीने की शुरुआत में सेवानिवृत हुए लेफ्टिनेंट जनरल नासिर खान जंजुआ को देश का नया राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नियुक्त करवाकर सेना ने शासन में अपनी बढ़ती दखल का अहसास कराया है।
मंत्रिमंडल ने भारत और मिस्र में समुद्री परिवहन करार को मंजूरी दी

मंत्रिमंडल ने भारत और मिस्र में समुद्री परिवहन करार को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मिस्र के बीच समुद्री परिवहन से संबंधित एक करार पर हस्ताक्षर किए जाने को लेकर मंजूरी दे दी है। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने भारत और मालदीव के बीच मामलों में आपसी कानूनी सहयोग संधि पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement