आज दिल्ली के तीनों नगर निगमाेेंं की 270 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान की शुरुआत काफी धीमी रही। सुबह 11 बजे तक सिर्फ 7.67 प्रतिशत मतदान की सूचना है। इससे पहले 10.30 बजे तक केवल 1.16 फीसदी वोट पड़े थे। दिल्ली की दिग्गज हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घर से निकली रही हैं, लेकिन आम जनता में उतना जोश देखने को नहीं मिल रहा है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने वीवीपीएटी के मामले पर आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। न्यायालय ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में वीवीपीएटी मशीन के इस्तेमाल से जुड़ी आम आदमी पार्टी की याचिका खारिज कर दी है।
दिल्ली हाईकोर्ट ने आज मुस्लिमों से शादी करने वाली हिन्दू महिलाओं पर तीन तलाक लागू होने पर रोक की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि सभी महिलाओं को कानून के तहत समान सुरक्षा पाने का हक है।
श्रीलंका के आल राउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के पास शानदार फार्म में चल रही मुंबई इंडियंस को हराने की क्षमता है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनाकरन को अपनी पार्टी के लिए दो पत्तियों का चुनाव चिन्ह पाने की कोशिश के तहत चुनाव आयोग के अधिकारी को रिश्वत देने के मामले में सम्मन थमाया।
उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ एक बार फिर मुश्किलों में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल एयर इंडिया के एक कर्मचारी की पिटाई करने के मामले में विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दिल्ली पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है।
दिल्ली पुलिस ने अन्नाद्रमुक नेता टीटीवी दिनकरन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उन पर चुनाव आयोग के एक अधिकारी को घूस देने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि यह कदम दिनकरन के एनआरआई होने और विदेश फरार हो सकने की जानकारी सामने आने के बाद उठाया गया है।
दिल्ली नगर निगम में पहली बार दांव आजमा रही आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने पर सभी घरों का हाउस टैक्स माफ करने व भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली देने का वादा किया है। हालांकि हाउस टैक्स माफ करने को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल भी खड़े किए हैं लेकिन आप का यह अहम दांव माना जा रहा है। इसके अलावा आप ने अनिधकृत कालोनियों को नियमित करने, पार्किंग समस्या से निजात व फैक्ट्री लाइसेंस खत्म करने जैसे तमाम दांवों का पुलिंदा भी जारी किया है।
देश में विभिन्न विपक्षी दलों के साथ आने की हलचल के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को मुलाकात की। केजरीवाल व पिनराई विजयन की नाश्ते पर हुई मुलाकात को गठबंधन की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।