Advertisement

Search Result : "Delhi are Rs 83.73 per litre"

लवली के बाद कई नेता कांग्रेस छोड़ने के चक्कर में

लवली के बाद कई नेता कांग्रेस छोड़ने के चक्कर में

कहावत है जब जहाज डूबता है तो सभी साथ छोडक़र भागने लगते हैं। कुछ इसी तरह का आलम दिल्ली कांग्रेस पार्टी का हो गया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के पार्टी छोड़ने के बाद अब कई और बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चा है। बताया जाता है कि इन नेताओं का कार्यक्रम अभी गुप्त रखा गया है और यह नेता भाजपा आलाकमान के संपर्क में हैं।
लवली ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को दिया झटका

लवली ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को दिया झटका

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा दिल्‍ली युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। पिछले चार महीने के दौरान यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा व उत्‍तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य भी भाजपा में शामिल हुए थे।
आईआईटी दिल्ली: हॉस्‍टल छात्राओं को पूरे कपड़े पहनने का सर्कुलर, हंगामे के बाद लिया वापस

आईआईटी दिल्ली: हॉस्‍टल छात्राओं को पूरे कपड़े पहनने का सर्कुलर, हंगामे के बाद लिया वापस

आईआईटी दिल्ली के महिला छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को सभ्य और पूरे कपड़े पहनने की सलाह देने वाले एक कथित सर्कुलर पर हंगामा होने के बाद प्रशासन को उसे वापस लेना पड़ा।
सिंबल के लिए रिश्वत! अन्नाद्रमुक नेता दिनकरन पर मामला दर्ज

सिंबल के लिए रिश्वत! अन्नाद्रमुक नेता दिनकरन पर मामला दर्ज

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मनचाहा चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को रिश्वत देने के मामले में अन्नाद्रमुक के उपमहासचिव टीटीवी दिनकरन के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया।
आप ने जारी की MCD में बीजेपी के कुशासन की बुकलेट

आप ने जारी की MCD में बीजेपी के कुशासन की बुकलेट

दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के पिछले 13 साल के कुशासन को दर्शाती एक बुकलेट आम आदमी पार्टी ने शनिवार को जारी की। इस बुकलेट में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिल्ली नगर निगम में किए गए हर-एक कारनामे मौजूद हैं। आम आदमी पार्टी इस बुकलेट के माध्यम से दिल्ली की जनता को बताएगी कि कैसे बीजेपी ने निगम के माध्यम से दिल्ली की जनता को लूटा है और दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य को ख़तरे में डाला है।
दिल्‍ली ने पंजाब को हराया

दिल्‍ली ने पंजाब को हराया

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला ग्राउंड पर खेले गए 15 वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम थी। धुरंधर गेंदबाजों से सजी दिल्ली की टीम ने 189 रनों के लक्ष्य का खूबसूरती से बचाव कर लिया और पंजाब को 51 रन से हरा दिया।
कुमार विश्वास ने केजरीव़ाल पर साधा निशाना: 'अपनों के भ्रष्टाचार पर चुप्पी मांगेगी जवाब'

कुमार विश्वास ने केजरीव़ाल पर साधा निशाना: 'अपनों के भ्रष्टाचार पर चुप्पी मांगेगी जवाब'

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (सीवीसी) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दिल्ली में करप्शन कम होने का दावा किया है।वहीं इस समय कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। जिस वीडियो में वे आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधते दिख रहे हैं।
एक करोड़ लोगों का बैंक एकाउंट डाटा लीक, दिल्ली में गिरोह का भंडाफोड़

एक करोड़ लोगों का बैंक एकाउंट डाटा लीक, दिल्ली में गिरोह का भंडाफोड़

देश के एक करोड़ लोगों के बैंक खातों की जानकारी सस्ते में उपलब्ध है। आपके बैंक खाते की जानकारी केवल दस या बीस पैसे में ही बेची जा रही है। यह जानकारी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की 80 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के मामले की जांच के दौरान पुलिस को मिली। महिला के क्रेडिट कार्ड से 1.46 लाख रुपए उड़ा लिए गए थे।
केजरीवाल का नया दांव, दिल्ली में एससी-एसटी आयोग के गठन का ऐलान

केजरीवाल का नया दांव, दिल्ली में एससी-एसटी आयोग के गठन का ऐलान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आंबेडकर जयंती के मौके पर एक बड़ा दांव खेला है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती के दौरान जनता को शुभकामनाएं देते हुए केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वे दिल्ली में एससी और एसटी आयोग बनाएंगे।
कांग्रेस की महिला नेता ने अजय माकन के खिलाफ मामला दर्ज कराया

कांग्रेस की महिला नेता ने अजय माकन के खिलाफ मामला दर्ज कराया

राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की महिला नेता दिल्‍ली प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय माकन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस की बदरपुर जिला अध्यक्ष रचना सचदेव ने अजय माकन पर गंभीर आरोप लगाये हैं। रचना सचदेव का कहना है कि अजय माकन ने उन्हें मानसिक तौर पर काफी प्रताड़ित किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement