उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि अब सपा सरकार बनेगी तो हम चांद पर लोहिया आवास देंगे। यह बात उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कही।
इनकम टैक्स के छापों पर चारों ओर से घिरे लालू प्रसाद यादव ने आज एक बार फिर सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा और आरएसएस के लोगों पर निशाना साधा है। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस के लोगों सुनो, मुझे धमकाने की कोशिश मत करो।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर पड़े छापे के बाद देश में राजनीति उथल पुथल मची हुई है। बुधवार को पटना में राजद कार्यकर्ता भाजपा दफ्तर के बाहर हंगामा करने पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने वहां भाजपा नेता सुशील मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
प्रदेश कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जाति आधारित हिंसा के पीड़ितों को सहायता देने में विफल रही योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के बाद से जाति आधारित हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।
कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान के हमले में शहीद होने वाले देवरिया के प्रेम सागर के परिजनों से मिलने सीएम योगी आदित्यनाथ उनके घर देवरिया के टिकमपार गांव पहुंचे। शहीद के घर सीएम के दौरे से 24 घंटे पहले प्रशासन ने शहीद के घर को बेहद ही हाइटेक बना दिया था। बता दें कि जिस कमरे में सीएम योगी शहीद के परिजन से मिलने वाले थे, उसमें एक एसी भी लगा दी गई थी। इसके अलावा कमरे में सोफे और कालीन भी बिछाए गए थे।
बूचड़खाने के मुद्दे पर इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बूचड़खाने पर कार्रवाई के लिए यूपी की योगी सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि सरकार लोगों से मांसाहार का हक नहीं छीन सकती। हाईकोर्ट ने भाजपा सरकार बनने के बाद अवैध बूचड़खानों पर सख्ती बरते जाने के मामले में कहा कि सरकार 17 जुलाई तक इस मामले में हल लेकर आए।
उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जायस में स्थित राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट को एसडीएम ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ट्रस्ट इस 10 हजार स्क्वॉयर मीटर की जमीन पर महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहा था। इस मामले पर कांग्रेस ने कहा कि यह बदले की भावना से की गई कार्रवाई है।
गोरखपुर दंगा मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर मुकदमा चलाने से मना कर दिया है। वर्ष 2007 के इस मामले पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भी केस चलाने से मना कर दिया है।