Advertisement

Search Result : "to India. scheduled"

सर्जिकल स्ट्राइक: संयुक्त राष्ट्र ने जताया संदेह, भारत ने कहा जो सच है वह सच है

सर्जिकल स्ट्राइक: संयुक्त राष्ट्र ने जताया संदेह, भारत ने कहा जो सच है वह सच है

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में भारत द्वारा लक्षित हमले (सर्जिकल स्ट्राइक) को संयुक्त राष्ट्र संदेह की निगाह से देख रहा है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून के प्रवक्ता ने कहा कि इन दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे उसके मिशन को नियंत्रण रेखा पर सीधे तौर पर कोई फायरिंग की घटना नजर नहीं आई।
भुवनेश्वर ने पांच विकेट से न्यूजीलैंड को किया पस्त, भारत अच्छी स्थिति में

भुवनेश्वर ने पांच विकेट से न्यूजीलैंड को किया पस्त, भारत अच्छी स्थिति में

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पांच विकेट की बदौलत भारत ने आज कोलकाता में दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड के 128 रन पर सात विकेट झटककर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मैच में आज बारिश की वजह से अंतिम सत्र में कुछ ही ओवर का खेल हो सका।
भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में पानी का प्रवाह रोका

भारत-पाक तनाव के बीच चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी में पानी का प्रवाह रोका

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी का प्रवाह रोक दिया है। चीन की इस हरकत से भारत में चिंता पैदा हो सकती है क्योंकि इससे निचले बहाव वाले देशों में जल का प्रवाह प्रभावित होने की आशंका है।
पंजाब: प्रधानमंत्री के नाम उर्दू में संदेश लिखे बैलून मिले, जांच जारी

पंजाब: प्रधानमंत्री के नाम उर्दू में संदेश लिखे बैलून मिले, जांच जारी

पंजाब के दीनानगर के घेसल गांव में दो बैलून मिले हैं, जिन पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से उर्दू में एक संदेश लिखा हुआ है। गौरतलब है कि दीनानगर में पिछले वर्ष आतंकी हमला हुआ था।
भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार: जमात ए इस्लामी हिंद

भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार: जमात ए इस्लामी हिंद

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमात ए इस्लामी हिंद ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में घुसकर सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) का समर्थन करते हुए आज कहा कि भारत एक संप्रभु देश है और उसे अपनी एवं अपने लोगों की रक्षा करने का पूरा अधिकार हासिल है।
पाक की तरफ से गोलीबारी की आशंका, सीमा से लगे 1000 गांव खाली कराए

पाक की तरफ से गोलीबारी की आशंका, सीमा से लगे 1000 गांव खाली कराए

सर्जिकल अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाक सीमा से सटे पंजाब के छह जिलों के 1000 गांवों को खाली करा लिया गया है। इन गांवों में करीब 2 लाख लोग रहते हैं। भारतीय सेना ने हालांकि अपना सर्जिकल आपरेशन रोक दिया है लेकिन एहतियातन हाई एलर्ट जारी है। इसी के तहत गांव खाली कराए गए हैं। भारत की सभी सीमाओं पर सारे सुरक्षाबल सतर्क हैं।
संयुक्त राष्ट्र ने भारत एवं पाकिस्तान से संयम बरतने को कहा

संयुक्त राष्ट्र ने भारत एवं पाकिस्तान से संयम बरतने को कहा

नियंत्रण रेखा पर तनाव के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के शीर्ष सहयोगी ने भारत एवं पाकिस्तान से संयम बरतने और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मतभेद सुलझाने को कहा है।
नवाज का भाषण ही घोषित कराएगा पाक को आतंकी देश

नवाज का भाषण ही घोषित कराएगा पाक को आतंकी देश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने भाषण में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की तारीफ की थी, लेकिन अब यह पाकिस्तान के लिए उल्‍टा कदम साबित हो सकता है। पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश घोषित कराने का प्रस्ताव देने वाले एक अमेरिकी सांसद ने शरीफ के भाषण को इस बात का सबूत बताया है कि पाकिस्तान आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है।
गदगद राहुल बोले, ढाई साल में पहली बार पीएम की तरह की कार्रवाई

गदगद राहुल बोले, ढाई साल में पहली बार पीएम की तरह की कार्रवाई

पाकिस्‍तान पर केंद्र सरकार के सर्जिकल अटैक की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी भला कैसे चुप रहने वाले, हर भारतीय की तरह उन्‍होंने ने भी इस कदम का स्‍वागत किया है। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ढ़ाई साल में पहली बार एक प्रधानमंत्री की तरह कार्रवाई की है।
भारत की कार्रवाई के साथ पेरिस समझौते की ओर बढ़ी दुनिया : मून

भारत की कार्रवाई के साथ पेरिस समझौते की ओर बढ़ी दुनिया : मून

संयुक्त राष्‍ट्र महासचिव बान की-मून ने कहा है कि पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते पर भारत के अनुमोदन ने दुनिया को इस साल लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ाया है। संयुक्त राष्‍ट्र महासचिव ने कहा कि भारत दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते पर अनुमोदन पत्र देगा और गांधीजी को तथा लोगों एवं धरती के लिए उनकी विरासत को याद करने का इससे बेहतर कोई तरीका नहीं हो सकता।
Advertisement
Advertisement
Advertisement