बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से लीक से हटकर फिल्में बनाने का दौर चल रहा है। यूं तो बॉलीवुड में हमेशा से जब-तब अलग तरह के विषयों पर फिल्में बनती रहीं हैं। पहले इन फिल्मों को दर्शक वर्ग न होने का बहाना बनाकर खारिज कर दिया जाता था। पर अब पिछले कुछ समय मे सोशल मीडिया के कारण हर मुद्दे के बारे में लोग की समझ बढ़ी है।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आज तीसरे राउंड की लिस्ट जारी कर दी। स्मार्ट सिटी की तीसरी लिस्ट में तिरुवनंतपुरम टॉप पर है। पहले राउंड में 20 शहरों की घोषणा की गई थी, जिनमें भुवनेश्वर टॉप पर रहा।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने गुरुवार को एमबीबीएस एंट्रेंस के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में सूरत गुजरात की रहने वाली 18 साल की निशिता पुरोहित ने पहली रैंक हासिल की है।
अमरेकिन बिजनस पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में तीन भारतीय अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम शामिल है।
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने इंटरनैशनल बिजनस मैगजिन फोर्ब्स में सर्वाधिक कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों की सूची में अपनी जगह बना ली है। इस सूची में जगह बनाने वाले कोहली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में फुटबाल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं।
देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और डेंटल कोर्स में एडमिशन के लिए रविवार को हुई ‘नीट’ से एक दिन पहले परीक्षा को लेकर जहां कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। वहीं, परीक्षा में की गई सख्ती के बाद अजीबोगरीब घटनाएं सामने आई। कहीं छात्राओं की चेकिंग के दौरान उनके इनर वियर उतरवा दिए, तो कहीं फुल स्लीव कुर्ती के बाजू काट दिए गए।
शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधू और बी. साई प्रणीथ ने 350,000 डालर ईनामी राशि के सिंगापुर सुपर सीरीज में गुरुवार को महिला और पुरूष एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई का चयन संयुक्त राष्ट्र शांति दूत के रूप में किया है। यह विश्व के किसी नागरिक को संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।