राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेश शर्मा के बाद अब गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। इससे पहले भाजपा और संघ के नेता केंद्र सरकार से समय-समय पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौमांस खाने की वकालत करने वाले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की एक टीम भी अस्पताल पहुंच गई है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी ने आज ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को हराकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पर अपनी जगह बना ली है। कुल 33 वोटों की गणना में सीपी जोशी को 19 जबकि रूचिर मोदी को कुल 14 वोट मिले।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बाद फिर केंद्र की मोदी सरकार पर भारत की जीडीपी ग्रोथ को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार अपने फेलियर को छुपाने के लिए कई अलग तरह के मुद्दों को उठा रही है।
शिवसेना के नेता और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब महात्मा गांधी के लिए स्मारक बन सकता है तो फिर बाला साहब के लिए क्यों नहीं।
उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री स्वाति सिंह द्वारा लखनऊ में बीयर बार के उद्घाटन किए जाने पर जमकर हंगामा हो रहा है। कांग्रेस ने इसे शराबबंदी के लिए प्रदर्शन कर रही महिलाओं का अपमान करार दिया है। वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रिपोर्ट मांगी है।
केरल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पशुवध करने के मामले को राहुल गांधी ने गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की। इसके बाद कांग्रेस ने सरेआम पशुवध करने वाले अपने चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में बांटे गए साबुन, शैंपू और सेंट को लेकर एक फिर भाजपा पर हमला बोला है। हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रशासन के कुछ आला अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशीनगर स्थित मुसहर बस्ती दौरे से पहले दलितों में साबुन, शैंपू और सेंट बांटे थे।