लालू और नीतीश के बीच खींचतान का आलम साफ तौर पर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अब बिहार में महागठबंधन के बने रहने पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। एक ओर जहां नीतीश सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, वहीं लालू यादव और पार्टी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कुर्सी में आंच नहीं आने देना चाह रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को कायराना और निन्दनीय कृत्य बताते हुए राज्य में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति द्वारा आयोजित किसान मुक्ति यात्रा के चौथे दिन शनिवार की पहली जनसभा लोनखेड़ा, शहादा में सम्पन्न हुई। इस दौरान एनडीए के सांसद और किसान नेता राजू शेट्टी ने कहा कि उन्होंने मोदी जी को किसान समर्थक जानकर ही उनके साथ गठबंधन किया था लेकिन मोदी जी तो झूठे निकले।
राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें आज और बढ़ गईं, जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके 12 ठिकानों पर छापेमारी कर, केस दर्ज किया। छापेमारी की कार्रवाई के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर निशाना साधा है।