Advertisement

Search Result : "veteran politician Mulayam Singh Yadav."

बिना घर वाले हर व्यक्ति को घर बनाने के लिए जमीन देगी मेरी सरकार: चौहान

बिना घर वाले हर व्यक्ति को घर बनाने के लिए जमीन देगी मेरी सरकार: चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ऐलान किया कि उनकी सरकार प्रदेश की धरती में जन्म होने वाले हरेक उस व्यक्ति को जमीन का टुकड़ा देगी, जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है।
'राजनीति यह भी कहती है कि जो आपको पार्टी से हटाना चाहे, आप उसे निकाल दें'

'राजनीति यह भी कहती है कि जो आपको पार्टी से हटाना चाहे, आप उसे निकाल दें'

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सपा अकेले बहुमत की सरकार बनाएगी। अखिले श नेे सपा की आंतरिक राजनीति पर कहा कि राजनीति तो कहती है कि जो आपको पार्टी से हटाना चाहे, आप उसे निकाल दें। अखिलेश ने कहा कि इस मुकाम पर आकर वह राजनीति छोड़ने के बारे में कतई नहीं सोंचते। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस अगर यूपी में साथ दे तो 300 सीटें मिल जाएंगी।
नोटबंदी : जब शरद ने जेटली से भरे सदन में पूछा, क्या आपके पीएम आपके साथ हैं?

नोटबंदी : जब शरद ने जेटली से भरे सदन में पूछा, क्या आपके पीएम आपके साथ हैं?

वित्त मंत्री अरूण जेटली और जदयू नेता शरद यादव ने बुधवार को राज्यसभा में नोटबंदी के मुद्दे पर एक दूसरे पर तीखे कटाक्ष किए। जेटली ने जहां जदयू में नोटबंदी को लेकर कथित रूप से एकसमान रूख नहीं होने पर कटाक्ष किया वहीं शरद ने नोटबंदी के फैसले से वित्त मंत्री के अवगत नहीं होने के आरोपों को लेकर कटाक्ष किया।
पाक सेना ने की फायरिंग, दलबीर सिंह सुहाग नगरोटा कैंप पहुंचे

पाक सेना ने की फायरिंग, दलबीर सिंह सुहाग नगरोटा कैंप पहुंचे

जम्मू में पुंछ जिले के दिगवार इलाके में नियंत्रण रेखा पर पाक सेना ने फायरिंग की है। इस गोलीबारी में जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट कर आर्मी अस्पताल पहुंचाया गया है।
सिंहस्थ अंधविश्वास के प्रेत से बाहर आए शिवराज

सिंहस्थ अंधविश्वास के प्रेत से बाहर आए शिवराज

कल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे कर लिए। उतार-चढ़ाव के बीच चले इस कार्यकाल के खाते में डंपर, व्यापमं घोटाले के साथ सिंहस्थ का सफल आयोजन भी शामिल है।
भारत ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया

भारत ने इंग्लैंड को आठ विकेट से हराया

एक बार फिर स्पिनरों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढत बना ली। भारत की स्पिन तिकड़ी आर अश्विन (तीन विकेट), रविंद्र जडेजा और जयंत यादव (दो-दो विकेट) ने दूसरी पारी में इंग्लैंड को 236 रन पर पवेलियन भेज दिया।
सोनिया गांधी बीमार, वायरल के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी बीमार, वायरल के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल बुखार के बाद सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
मुलायम से मिलकर नोटबंदी पर अमर सिंह बोले, मुझे गर्व है पीएम मोदी पर

मुलायम से मिलकर नोटबंदी पर अमर सिंह बोले, मुझे गर्व है पीएम मोदी पर

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सोमवार को मुलायम सिंह यादव से उनके दिल्‍ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि विमुद्रीकरण के खिलाफ हमारी पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं की प्रतिक्रया से मैं खुुश नहीं था। इसी संबंध में मैं सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से मिला।
नाभा जेल से फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिन्टू दिल्‍ली से गिरफ्तार

नाभा जेल से फरार आतंकी हरमिंदर सिंह मिन्टू दिल्‍ली से गिरफ्तार

खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट :केएलएफ: के प्रमुख हरमिंदर सिंह मिन्टू को सोमवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। वह पटियाला के नाभा जेल से पांच अन्य कैदियों के साथ रविवार को फरार हो गया था।चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिन्टू को गिरफ्तार कर लिया।
विपक्ष की पीएम से जवाब की मांग, सरकार ने कहा मोदी हस्तक्षेप को तैयार

विपक्ष की पीएम से जवाब की मांग, सरकार ने कहा मोदी हस्तक्षेप को तैयार

नोटबंदी के कारण आम जनता और गरीब लोगों को भारी परेशानी होनेे का आरोप लगाते हुए कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, भाकपा समेत कुछ विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर लोकसभा में कार्यस्थगन करके मतविभाजन के प्रावधान के तहत चर्चा कराने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से चर्चा में मौजूद रहकर चर्चा का जवाब देने की मांग की। सरकार की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री चर्चा में हस्तक्षेप को तैयार हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement