पूरा भारत कमलमय हो इसके लिए रणनीति बनने लगी हैं। जिन प्रदेशों में चुनाव हैं वहां विशेष जोर दिया जाने वाला है। कल इसी के लिए भारतीय जनता पार्टी का कोर ग्रुप जुट कर माथापच्ची करेगा।
पूर्व रक्षा मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एके एंटनी ने बलूचिस्तान पर पीएम मोदी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण में पाकिस्तान पर निशाना साधने के लिए बलूचिस्तान का जिक्र करने में कुछ गलत नहीं लगता।
महंगाई से अभी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मानसून उम्मीद के मुताबिक बेहतर रहा है लेकिन आर्थिक विशेषज्ञों ने महंगाई में कमी नहीं होने का आकलन लगाया है।
देश में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों और उनके खिलाड़ियों की हालत कितनी खराब है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक नेशनल खिलाड़ी इसलिए मौत को गले लगा लेती है क्योंकि उसको फ्री हॉस्टल की सुविधा नहीं दी गई। हैंडबॉल खिलाड़ी पूजा पटियाला में बी.ए. सेकेंड ईयर की स्टूडेंट थी। उचित सुविधा नहीं मिलने की वजह से उसने खुदकुशी कर ली। उसने खून से अपना सुसाइड नोट देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नाम लिखा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी चुनावी मुहिम का आगाज करते हुए आगरा में बड़ी रैली की। बसपा अध्यक्ष ने रैली में इस बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया। पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे दिन अब बुरे दिनों में तब्दील हो गए हैं।
दलितों पर हाल में हुए कुछ हमलों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को राष्ट्रपति से मुलाकात कर इस मामले मं दखल देने का अनुराध किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी के पास बलूचिस्तान के लोगों के बारे में सोचने के लिए तो वक्त है, लेकिन वह अपने गृह राज्य गुजरात में अत्याचार के शिकार हुए दलितों से मुलाकात का समय नहीं निकाल पाते।
देश में पिछले कुछ दिनों से गाय को लेकर जारी विवाद में अब झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी कूद पड़े हैं। कोलकाता में गाय के संबंध में बयान देते हुए दास ने कहा कि जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को मां के रूप में मानना चाहिए।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है और कहा है कि आपको अज्ञानता से मुक्ति मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना की है कि उन्हें अज्ञानता से मुक्ति मिले। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ब्रिटिश शासन के तहत कांग्रेस ने जो मुश्किलें झेली थीं, भारतीय जनता पार्टी को उससे कहीं अधिक मुश्किलें आजाद भारत में झेलनी पड़ीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखी। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के प्लॉट नंबर- 6 पर अगले दो वर्षों में नया हाईटेक दफ्तर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया मुख्यालय राष्ट्रहित को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि लोकलुभावनी बात से भीड़ मिल जाती है पर संगठन नहीं मिलता। पीएम ने कहा कि भाजपा देश के सामने यह मिसाल रखेगी कि बिना परिवारवाद के संगठन कैसे काम करता है।
पाकिस्तानी सांसदों की अधिकार प्राप्त समिति ने गिलगिट-बाल्टिस्तान में आम जनता पर हो रहे अत्याचार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों की पुष्टि की है। गिलगिट-बाल्टिस्तान के दौरे के बाद समिति के प्रमुख ताज हैदर ने कहा कि हालात उससे भी बदतर हैं, जितना हमने सुना था। समिति के दौरे के बाद अवामी एक्शन कमेटी ने गिलगिट-बाल्टिस्तान में अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है। अवामी एक्शन कमेटी गिलगिट-बाल्टिस्तान के 23 धार्मिक और राजनीतिक दलों का संगठन है। जाहिर है अपने ही सांसदों की समिति ने गिलगिट-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान के मंसूबों को सार्वजनिक कर दिया है।