Advertisement

मोदीजी आपको अज्ञानता से मुक्ति मिले: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया है और कहा है कि आपको अज्ञानता से मुक्ति मिले, इसके लिए मैं प्रार्थना करता हूं। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना की है कि उन्हें अज्ञानता से मुक्ति मिले। एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ब्रिटिश शासन के तहत कांग्रेस ने जो मुश्किलें झेली थीं, भारतीय जनता पार्टी को उससे कहीं अधिक मुश्किलें आजाद भारत में झेलनी पड़ीं।
मोदीजी आपको अज्ञानता से मुक्ति मिले: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मोदीजी आपके लिए एक प्रार्थना: असतो मा सदगमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मामृतम् गमय, ओम शांति, शांति, शांति।' उन्होंने इसी विषय पर किए गए दूसरे ट्वीट में संस्कृत के इस श्लोक का अर्थ बताया, 'मुझे अज्ञानता से ज्ञान की ओर, अंधेरे से प्रकाश की ओर, मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो। सभी जीव जंतुओं के लिए शांति हो।'

राहुल गांधी ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नए ऑफिस की नींव रखे जाने के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि भाजपा ने किसी भी दूसरी पार्टी से अधिक बलिदान दिया है। उन्होंने साथ ही इस बात पर अफसोस जाहिर किया था कि उनकी पार्टी की हर कोशिश को 'गलत रूप में देखा जा रहा है।' उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी होगी जिसने अपने गठन के समय से ही दुश्वारियां झेली हैं। इसने हर मोड़ पर मुश्किलों का सामना किया और उसकी हर कोशिश को गलत तरीके से देखा गया।'

पार्टी प्रमुख अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और दूसरे नेता इस आयोजन में शरीक हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'ब्रिटिश शासनकाल में भी कांग्रेस ने इतनी मुश्किलों का सामना नहीं किया होगा, जितनी मुश्किलों का सामना हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं ने 50-60 साल में किया है।'

भाकपा के अतुल अंजान ने भी माखौल उड़ाया 

बलिया में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अतुल अंजान ने प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी का भाजपा का देश हित में सबसे अधिक कुर्बानी देने का बयान सफेद झूठ है और वह एेसी बातें करके अपनी जानकारी का उपहास न उड़वायें। अंजान ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने देश के प्रति कांग्रेस से ज्यादा भाजपा द्वारा कुर्बानी दिये जाने की बात कही थी। यह सफेद झूठ है। दरअसल, मोदी को आजादी की लड़ाई का इतिहास मालूम नहीं है।

(एजेंसी) 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad