आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव मुश्किलों में घिर गए हैं। तेजप्रताप के खिलाफ भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने नोटिस जारी किया है। बीपीसीएल ने ये नोटिस ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ के पद) के तहत जारी किया है और उनसे 15 दिनों में जवाब मांगा है।
नशे के आरोप में गिरफ्तार हुए स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स ने अपनी गिरफ्तारी के लिए डाक्टर द्वारा दी गयी दवाईयों को दोषी ठहराया। उन्हें सोमवार को फ्लोरिडा में शराब या ड्रग्स के प्रभाव में गाड़ी चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।
शिवसेना के नेता और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब महात्मा गांधी के लिए स्मारक बन सकता है तो फिर बाला साहब के लिए क्यों नहीं।
आए दिन भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर घटित हो रही आतंकी घटनाओं के बीच केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने पाक के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलने से मना कर दिया है। खेल मंत्री ने कहा कि ऐसे समय जब सीमा पर आतंकी घटनाएं लगातार हो रही हैं, खेल संभव नहीं है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की एक मंत्री के द्वारा किए गए एक बीयर बार के उद्घाटन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण राज्य मंत्री स्वाति सिंह एक बीयर बार का फीता काटते दिख रही हैं।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फ़िल्म बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज समेत 8 लोगों के खिलाफ़ कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। ये वारंट कोर्ट के सामने पेश ना होने के कारण जारी किया गया है।
भारतीय रेलवे की पहली तेज गति वाली शानदार ट्रेन ‘तेजस एक्सप्रेस’ की सेवाएं आज से शुरु हो जाएंगी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, क्रिकेट के महान दिग्गज सचिन तेंदुलकर और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ‘तेजस एक्सप्रेस’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का गुरुवार को दिल्ली के एम्स में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मध्य प्रदेश के रहने वाले दवे 60 वर्ष के थे। संघ से जुड़े दवे को पिछले मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट में जगह दी थी।
इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित एक किताब का विमोचन करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भारत की सबसे स्वीकार्य प्रधानमंत्री बताया है। इस समय हार के दौर से गुजर रही कांग्रेस को इंदिरा गांधी का उदाहरण भी दिया।