Advertisement

Search Result : "center of corruption in India."

डेल्ही वाक्स: जायकों के लुत्फ के साथ शाहजहांबाद की गलियों की सैर

डेल्ही वाक्स: जायकों के लुत्फ के साथ शाहजहांबाद की गलियों की सैर

पुरानी दिल्ली की हर एक गली अपने आप में इतिहास समेटे हुए है। जब इन गलियों से हम गुजरते हैं तो कहीं से जायकों की खुशबू आती है तो कहीं हाथों की बेहतरीन कारीगरी का नमूना आंखों में बस सा जाता है। कभी शाहजहांबाद के नाम से मशहूर इस शहर की इसी सांस्कृतिक विरासत को समझने और नई पीढ़ी को उससे रूबरू कराने के मकसद से इंडिया सिटी वाक्स ने बुधवार को डेल्ही वाक्स का आयोजन किया।
एनएसजी की सदस्यता पर मैक्सिको का भी समर्थन, मोदी स्‍वदेश रवाना

एनएसजी की सदस्यता पर मैक्सिको का भी समर्थन, मोदी स्‍वदेश रवाना

पांच देशों की यात्रा पर गए पीएम मोदी गुरुवार को मैक्सिको से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। अमेरिका के बाद मैक्सिको पहुंचे मोदी ने मैक्सिकन राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद संयुक्त बयान में बताया कि एनएसजी में भारत की सदस्यता को लेकर मैक्सिको ने भी अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा भारत और मैक्सिको अब नए क्षेत्रों में पारस्‍परिक सहयोग के साथ आगे बढ़ने पर राजी हो गए हैं।
अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी ने क्या कहा, पढ़िए पूरा भाषण

अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में पीएम मोदी ने क्या कहा, पढ़िए पूरा भाषण

श्रीमान स्पीकर, श्रीमान उप राष्ट्रपति, अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिष्ठित सदस्यगण, देवियों एवं सज्जनों, मैं अमेरिकी कांग्रेस की इस संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए दिए गए निमंत्रण से काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस भव्य कैपीटोल के द्वार खोलने के लिए श्रीमान स्पीकर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
चैम्पियंस ट्राफी में सिर्फ एक बार 1982 में मिला है कांस्य पदक

चैम्पियंस ट्राफी में सिर्फ एक बार 1982 में मिला है कांस्य पदक

ओलंपिक खेलों से पहले आत्मविश्वास जुटाने की कवायद में भारतीय हाकी टीम शुक्रवार से लंदन में शुरू हो रही चैंपियंस ट्राफी में पोडियम पर जगह बनाने के इरादे से उतरेगी जिसमें उसका सामना शुरूआती मैच में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जर्मनी से है। भारत ने अब तक चैम्पियंस टाफी में सिर्फ एक बार 1982 में एम्सटर्डम में कांस्य पदक जीता है। इसके बाद सात मौकों पर भारत कांस्य पदक का मुकाबला हार गया। पिछली दो चैम्पियंस ट्राफी 2012 (मेलबर्न) और 2014 (भुवनेश्वर) में भारत चौथे स्थान पर रहा।
इस साल देश के छोटे शहर टेस्‍ट मैचों से होंगे गुलजार

इस साल देश के छोटे शहर टेस्‍ट मैचों से होंगे गुलजार

धर्मशाला और रांची समेत छह नये टेस्ट केंद्र भारतीय क्रिकेट टीम के सितंबर में न्यूजीलैंड सीरीज से शुरू होने वाले व्यस्त घरेलू सत्र के दौरान पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे। भारतीय टीम का आगामी सत्र में काफी व्यस्त अंतरराष्टीय कार्यक्रम है, जिसमें बीसीसीआई ने 13 टेस्ट, आठ एक दिवसीय अंतरराष्टीय और तीन टी20 अंतरराष्टीय मैच शामिल किये हैं। बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने एक बयान में कहा कि राजकोट, विजाग, पुणे, धर्मशाला, रांची और इंदौर को पिछले साल नवंबर में टेस्ट केंद्र के रूप में अपग्रेड किया गया, जो पहली बार पांच दिवसीय मैचों की मेजबानी करेंगे।
भारत में मानवाधिकार और धार्मिक आजादी कम हुई: मानवाधिकार संस्था

भारत में मानवाधिकार और धार्मिक आजादी कम हुई: मानवाधिकार संस्था

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली मोदी सरकार के दो साल के शासनकाल में मानवाधिकार और धार्मिक आजादी कम होने का दावा किया है। कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को भारत की अमेरिका के साथ होने वाली नियमित वार्ता का अंग बनाने को कहा है।
शिवसेना का तंज, भाजपा शासित राज्‍यों में क्‍या गांधी परिवार ने किया भ्रष्‍टाचार

शिवसेना का तंज, भाजपा शासित राज्‍यों में क्‍या गांधी परिवार ने किया भ्रष्‍टाचार

भाजपा की प्रमुख सहयोगी शिवसेना ने भारत में भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया टिप्पणी को लेकर उनकी निंदा करते हुए उन्हें विदेश की धरती से देश की छवि खराब करने से बाज आने को कहा। शिवसेना ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या भाजपा शासित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में घोटालों का श्रेय गांधी परिवार को दिया जा सकता है।
अमेरिका भारत में छह परमाणु संयंत्रों के निर्माण में मदद करेगा

अमेरिका भारत में छह परमाणु संयंत्रों के निर्माण में मदद करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चौथी अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग पर एक दशक पुरानी भागीदारी को नई ऊंचाई मिली है। अमेरिका ने भारत में छह परमाणु संयंत्रों के निर्माण में मदद करने का निर्णय लिया है। मोदी और अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच हुई बैठक में अमेरिकी कंपनी वेस्टिंगहाउस और भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए इंजीनियरिंग और साइट डिजाइन का काम शुरू करने पर सहमत हुए।
अब हम ब्रह्मोस जैसी उच्च तकनीकी मिसाइलें बेच सकेंगे और ड्रोन खरीद सकेंगे

अब हम ब्रह्मोस जैसी उच्च तकनीकी मिसाइलें बेच सकेंगे और ड्रोन खरीद सकेंगे

दुनिया की प्रमुख मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) में भारत के शामिल होने के बाद अब हम अपनी ब्रह्मोस जैसी उच्च तकनीकी मिसाइलें मित्र देशों को बेंच सकेंगे। साथ ही अमेरिका से ड्रोन विमान खरीद सकेंगे। एमटीसीआर के सदस्यों ने भारत को समूह में शामिल करने पर सहमति जताई। 34 सदस्‍य देशों में से किसी ने भारत का विरोध नहींं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा के संदर्भ में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
अंगकोर से आगे हो भारत-कंबोडिया संबंधों की तलाश

अंगकोर से आगे हो भारत-कंबोडिया संबंधों की तलाश

कंबोडिया सरकार के अंगकोर सलाहकार प्रो. सच्चिदानंद सहाय खमेर इतिहास में टूटी हुई कड़ियों को जोड़ना चाहते हैं। वह यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में इस बारे में एक व्याख्यान के सिलसिले में आए थे। उन्होंने कहा, दक्षिण पूर्व एशियाई देश कंबोडिया को विभिन्न महाद्वीपों में उसके प्राचीनतम अंगकोर मंदिरों के लिए जाना जाता है। वास्तुकला के मामले में यह मंदिर दक्षिण भारत के तमिलनाडु के पल्लव और चोल मंदिरो के समान है लेकिन यह कहानी का सिर्फ एक पहलू है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement