हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ सीबीआई ने राज्य में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितता के लिए एक मामला दर्ज किया है। उस समय हुड्डा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकार (हुडा) के अध्यक्ष थे। हुड्डा ने सीबीआई की कार्रवाई को व्यक्तिगत प्रतिशोध बताया।
2008 के मुंबई हमलों के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी और 6 अन्य आरोपियों पर 166 लोगों की हत्या के लिए उकसाने का मुकदमा चलेगा। पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने शुक्रवार को यह फैसला दिया।
कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर प्लेऑफ के करीब पहुंचने वाली गुजरात लायन्स की टीम ग्रीन पार्क स्टेडियम की परिस्थितियों की बेहतर जानकारी का लाभ उठाकर कल यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत से आईपीएल नौ में शीर्ष दो में अपना स्थान पक्का करने की कोशिश करेगी।
राजस्थान के स्कूली पुस्तकों से जवाहर लाल नेहरू का संदर्भ हटाए जाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच देश के प्रथम प्रधानमंत्री का नाम अब मुंबई विश्वविद्यालय की एमए की एक पुस्तक से भी गायब हो गया है।
करीब दो तीन दिन पहले आसाराम ने देश के कानून को अंधा बताया था। अब उनके अंध भक्त समर्थकों ने दिल्ली के पार्लियामेंट पुलिस स्टेशन पर अपने बापू की रिहाई की मांग करते हुए जमकर बवाल काटा। आसाराम करीब ढाई साल से नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में जोधपुर की जेल में बंद हैं।
दिल्ली स्थित अतिसुरक्षित राष्ट्रपति भवन को एक व्यक्ति ने उड़ाने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारी समेत सुरक्षा एजेंसियां फौरन हरकत में आ गईं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद कहा कि अब उनकी टीम के लिए हर मैच नॉकआउट के समान हो गया है। आरसीबी को अभी चार मैच और खेलने हैं। गत चैंपियन मुंबई ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु को छह विकेट से हराया।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख शुजा पाशा ने माना है कि 2008 मुंबई हमले में उनके लोग शामिल थे। अमेरिका में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत हुसैन हक्कानी ने अपनी किताब इंडिया वर्सेस पाकिस्तान में इस बात का दावा किया है।
महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अगस्ता वेस्टलैंड के बहाने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हर बार लोगों में अफवाह और भ्रम पैदा करके चुनाव जीता नहीं जा सकता है। पार्टी ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले का चुनावों और जनता के मन में कोई असर नहीं होने वाला है। सरकार भले ही सोनिया और राहुल को जेल में डाल दे, लेकिन जनता की समस्या का क्या होगा।