Advertisement

शिवसेना बोली, भाजपा सोनिया को कहीं इंदिरा ना बना दे

महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अगस्ता वेस्टलैंड के बहाने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हर बार लोगों में अफवाह और भ्रम पैदा करके चुनाव जीता नहीं जा सकता है। पार्टी ने कहा कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले का चुनावों और जनता के मन में कोई असर नहीं होने वाला है। सरकार भले ही सोनिया और राहुल को जेल में डाल दे, लेकिन जनता की समस्या का क्या होगा।
शिवसेना बोली, भाजपा सोनिया को कहीं इंदिरा ना बना दे

महंगाई, बेरोजगारी, सूखा, भ्रष्टाचार सहित सभी समस्याएं अभी तक जस की तस हैं।  सरकार को इस ओर ध्‍यान देना चाहिए। पार्टी ने कहा कि भाजपा कहीं कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को इंदिरा गांधी ना बना दे। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि हमें याद आता है इंदिरा गांधी का दौर, कैसे जनता पार्टी सत्ता में आने के बाद लोगों के लिए काम करने के बजाय इंदिरा गांधी के पीछे हाथ धो कर पड़ गई थी. मानो, इंदिरा गांधी को तकलीफ देना ही उनका मकसद था। इंदिरा गांधी को जेल में डाला ये शायद ठीक होगा, लेकिन जनता की समस्या तब भी वही थी। लोगों के मन में सवाल था कि आपने सत्ता में आने के बाद जनता के लिए क्या किया, देश के लिए क्या-क्या किया? उस समय भी महंगाई और बेरोजगारी जस की तस कायम थी। लोगों को लगा की अगर ऐसा ही होना था तो इंदिरा की सरकार क्या बुरी थी। इसलिए इंदिरा के गुनाहों को माफ कर जनता ने फिर से उन्हें चुना। हेलीकॉप्टर घोटाला मामला बिना शोरशराबा किए भी सुलझाया जा सकता है, लेकिन जिस तरह से कुछ विशेष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है वो इंदिरा गांधी की याद दिलाता है। दो साल में सरकार ने क्यों किसी को गिरफ्तार नहीं किया। बिहार में जो कुछ हुआ उससे सिखने की जरुरत थी, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad