चंडीगढ़ में एक आईएएस की बेटी के साथ हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष के बेटे द्वारा कथित छेड़छाड़ किए जाने के मामले की चौतरफा निंदा हो रही है। इस मसले पर विपक्ष समेत कई बड़े नेता हरियाणा की भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं।
दो दिन के प्रवास पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर सीधा हमला बोला है। राहुल गांधी ने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताया है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक किसान रैली के साथ्ा ‘किसान आक्रोश आंदोलन’ की शुरुआत की। राहुल गांधी ने कहा कि आज उन्हें लोकसभा में किसानों के मुद्दे पर बात करने के लिए समय मांगा, पीएम नरेंद्र मोदी भी वहां मौजूद थे, लेकिन हमें एक मिनट भी नहीं दिया गया।
यूपी के फर्रुखाबाद इलाके में एक मुस्लिम परिवार के 10 सदस्यों के साथ मारपीट और लूट की वारदात से कानून-व्यवस्था की स्थिति फिर सवालों के घेरे में आ गई है। इससे पहले हरियाणा भी ट्रेन में भीड़ ने ईद की खरीदारी से लौट रहे जुनैद नाम के युवक को पीट-पीटकर मार दिया था।
भाजपा हटाओ, देश बचाओ रैली राजद की रैली है बिहार के महागठबंधन की नहीं। इसमें गैर भाजपाई दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें यह बात मायने नहीं रखती कि इसमें जदयू शामिल होगी या नहीं।
चीन के मानसरोवर यात्रा रोके जाने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस ने पूछा कि कहां है प्रधानमंत्री मोदी का 56 इंच का सीना और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पिछले साल सरकार ने जब यह रास्ता खुलवाया था तो इसका जमकर प्रचार किया था लेकिन आज जब चीन भोले के भक्तों को वहां से भगा रहा है तो सरकार चुप है।
सीआरपीएफ के काफिले पर हमला करने वाले आतंकी अब श्रीनगर के एक स्कूल में छिप गए हैं। आतंकियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी तेज कर दी गई है। ऑपरेशन में अभी तक 2 आतंकियों को जवानों ने मार गिराया। जबकि इस दौरान तीन जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन जारी है।
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक बार फिर हिंसक वारदात हुई है। एक गाड़ी ने मस्जिद से निकल रहे राहगीरों को टक्कर मारी। घटना में एक की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है।
सभी किसानों की कर्जा माफी और फसल का न्यूनतम समर्थम मूल्य (एसएमपी) के मुद्दों पर देशभर के किसानों में अलख जगाने के लिए मध्यप्रदेश के मंदसौर से छह जुलाई को जनजागृति यात्रा निकाली जाएगी और यह यात्रा दो अक्तूबर को महात्मा गांधी के किसान आंदोलन की सौवीं वर्षगांठ पर बिहार के चंपारण में समाप्त होगी। यह फैसला शुक्रवार को दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में जुटे करीब 130 किसान संगठनों ने सर्वसम्मति से लिया। इस यात्रा को अंजाम देने के लिए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का गठन किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में किसानों के संगठन का एकसाथ जुटना किसान एकता की दिशा में एतिहासिक कदम माना जा रहा है। समजा जाता है कि किसानों की इस तरह एकजुटता लंबे अर्से बाद दिखाई दी है।