Advertisement

Search Result : "against Pulwama Terror Attack."

लालू के छोटे बेटे ने नीतीश कुमार को बताया अवसरवादी

लालू के छोटे बेटे ने नीतीश कुमार को बताया अवसरवादी

लगता है कि राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार का एनडीए को समर्थन देने का फैसला उनके बिहार में महागठबंधन के लिए काफी हानिकारक साबित हो रहा है। जेडीयू और आरजेडी के नेताओं के बीच उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपने कार्यक्रम 'दिल की बात' में नीतीश कुमार को अवसरवादी और स्वार्थी कहकर निशाना साधा है। नीतीश के साथ-साथ तेजस्वी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया।
श्रीनगर: सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला, सब इंस्पेक्टर शहीद

श्रीनगर: सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला, सब इंस्पेक्टर शहीद

श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) पर हमला किया। हमले में एक सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए हैं, जबकि दो जवान घायल बताए जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश में 15 लोगों पर लगा ‘राजद्रोह’ का आरोप वापस

मध्य प्रदेश में 15 लोगों पर लगा ‘राजद्रोह’ का आरोप वापस

चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के फाइनल में पाकिस्तान की जीत के बाद 15 लोगों पर कथित रूप से पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने और पटाखे फोड़ने का आरोप लगा था। जिसके बाद पुलिस ने राजद्रोह मामला दर्ज किया था। अब तीन दिन बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने राजद्रोह का आरोप वापस ले लिया है।
गावस्कर का कोहली पर तंज: ‘सचिन-गांगुली-लक्ष्मण की क्या जरूरत, वे खुद ही चुन लें कोच’

गावस्कर का कोहली पर तंज: ‘सचिन-गांगुली-लक्ष्मण की क्या जरूरत, वे खुद ही चुन लें कोच’

टीम इंडिया में कोच को लेकर चल रहे विवादों के बीच सुनील गावस्कर ने कहा है कि जब टीम के खिलाड़ी और कप्तान की पसंद से ही कोच चुना जाना है तो फिर सलाहकार समिति की क्या जरूरत।
किसानों ने 'योग' को बनाया 'विरोध का हथियार', कई जगह रास्ते रोके

किसानों ने 'योग' को बनाया 'विरोध का हथियार', कई जगह रास्ते रोके

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर किसानों ने योग कर अपना विरोध दर्ज कराया। मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में कुछ किसानों ने योगासन के जरिए अपना विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बाराबंकी में फैजाबाद हाई-वे के अलावा देश के अन्य इलाकों में भी किसान शवासन कर अपनी नाराजगी जताते नजर आए।
लंदन में मस्जिद से नमाजियों पर चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत, आतंकी हमले की आशंका

लंदन में मस्जिद से नमाजियों पर चढ़ाई गाड़ी, एक की मौत, आतंकी हमले की आशंका

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक बार फिर हिंसक वारदात हुई है। एक गाड़ी ने मस्जिद से निकल रहे राहगीरों को टक्कर मारी। घटना में एक की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है।
कुमार विश्वास के खिलाफ शुरु हुआ पोस्टर वॉर

कुमार विश्वास के खिलाफ शुरु हुआ पोस्टर वॉर

हर बार अपने नए कारनामों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली आम आदमी पार्टी में अब पोस्टर वार शुरू हो गया है। इससे पहले कपिल मिश्रा लगातार ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर वार करते हुए भ्रष्टाचार का बम फोड़ा था। लेकिन इस बार तो ‘आप’ के राउस एवेन्यू दफ़्तर के बाहर कुमार विश्वास के खिलाफ पोस्टर लगाए गए हैं जिसमें कुमार विश्वास गद्दार, धोखेबाज बताकर पार्टी से निकालने की मांग की गई है।
J&K: अनंतनाग के बिजबेहड़ा में आतंकी हमला, सेना ने किया इलाके का घेराव

J&K: अनंतनाग के बिजबेहड़ा में आतंकी हमला, सेना ने किया इलाके का घेराव

जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के बिजबेहड़ा में सीआरपीएफ कैंप के पास आतंकी हमले को अंजाम दिया गया। जिस दौरान कैंप के पास हमला किया गया उस समय कैंप में आर्मी और सीआरपीएफ के जवान ठहरे हुए थे। सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को घेर लिया है।
अनंतनाग में आतंकी हमला, एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मी शहीद

अनंतनाग में आतंकी हमला, एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मी शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को पुलिस पार्टी पर हुए आतंकी हमले में एसएचओ समेत 6 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की सूचना है। शहीद एसएचओ का नाम फिरोज़ अहमद डार बताया जा रहा है.
हरियाणा में 15 दलित एक्टिविस्टों पर ‘राजद्रोह’  का मुकदमा, सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण  देने का आरोप

हरियाणा में 15 दलित एक्टिविस्टों पर ‘राजद्रोह’ का मुकदमा, सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप

हरियाणा पुलिस ने 15 दलित एक्टिविस्टों पर ‘राजद्रोह’ का केस दर्ज किया है। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले दो छात्र भी शामिल हैं। इन पर सरकार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement