इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टीम के दौरे की शुरूआत में नहीं खेल पायेंगे क्योंकि वह कंधे की चोट से अभी तक नहीं उबरे हैं। यह टीम वहीं है जिसने बांग्लादेश का दौरा किया था।
भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों की गर्मजोशी का हिस्सा बुधवार को क्रिकेट भी बना जब दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों नरेंद्र मोदी और जाॅन की ने द्विपक्षीय रिश्तों में प्रगति पर जोर देर के लिए खेल का संदर्भ दिया।
लैंगिक समानता के मामले में पिछले साल की तुलना में 21 स्थानों की बढ़त हासिल करने के बावजूद भारत को वैश्विक स्तर पर बेहद पिछड़ा यानी 87वां स्थान मिला है। भारत को मिली बढ़त मुख्यत: शिक्षा में हुई प्रगति के कारण है। इस सूची में आइसलैंड शीर्ष पर है।
मार्टिन गुप्टिल से मिली शानदार शुरूआत और टिम साउथी की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के अलावा भारत की विराट कोहली पर अत्याधिक निर्भरता की कमजोरी से न्यूजीलैंड ने आज रांची में चौथा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 19 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली।
स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के दो गोल की मदद से भारत ने आज चौथे एशियाई चैंपियन्स ट्राफी हाकी टूर्नामेंट में मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराकर अंकतालिका में अपना शीर्ष स्थान पक्का किया।
उत्तर प्रदेश का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जा रहा है राजनीति भी अपना गजब रंग दिखाते जा रही है। राजनीतिक दलों के नेताओं के बयान आने वाली तस्वीर पेश कर रहे हैं। इसी क्रम में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बरेली में कहा है कि जिस दिन दलित-मुस्लिम एक हो जाएंगे, उस दिन हिंदुस्तान पर मुसलमानों की हुकूमत होगी।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज कहा कि ब्राजीलियाई विमान निर्माता एम्ब्रेयर महज इसलिए भारतीय कानूनों से नहीं बच सकता है कि उसने भारत एवं तीन अन्य देशों को विमानों की बिक्री में भ्रष्टाचार को लेकर अमेरिकी अधिकारियों से एक करार कर रखा है।
पाकिस्तान ने कहा है कि नियंत्रण रेखा पर रूक-रूक कर हो रही गोलीबारी और तनाव के बावजूद वह भारत में होने वाले अफगानिस्तान पर केंद्रीत हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लेगा।
चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन (सीपीसी) ने सोवियत संघ के विघटन का हवाला देते हुए राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पार्टी पर गहरी होती पकड़ को उचित ठहराया है।