1 से 18 जून तक इंग्लैंड खेली जाने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में भारत को अपना खिताब बचाने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आईसीसी में राजस्व मॉडल और गवर्नेंस सिस्टम के मसले पर बीसीसीआई अलग-थलग पड़ गया है। उसे वोटिंग में हार मिली है। इधर बीसीसीआई ने अभी तक टीम इंडिया का ऐलान भी नहीं किया है।
चैंपियंस ट्राफी के लिए जल्द टीम इंडिया का ऐलान किया जाएगा। बीसीसीआई के इस बयान के बाद टीम इंडिया के टूर्नामेंट में भाग नहीं लेने की अटकलों को विराम मिल गया है। बीसीसीआई ने कहा कि टीम की घोषणा जल्द की जाएगी।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान पर अक्सर आक्रामक रहते हैं। विराट विपक्षी खिलाड़ियों पर शब्दों से भी कड़ा प्रहार करते रहते हैं। वह गुस्से में गालियां और अन्य अपशब्दों का उपयोग भी कर देते हैं। विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल में अक्सर तकरार देखने को मिलती है।
पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेटर युनूस खान को लगता है कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिकार्डों को तोड़ सकते हैं। युनूस खान हाल ही में पाक की तरफ से टेस्ट में दस हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। पर वह खुद विराट कोहली के मुरीद हैं। खान ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की सराहना करते हुए कहा कि दोनों क्रिकेटरों ने खेल को जिस ढंग से अपनी क्षमता के अनुरुप ढाला है, उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लुक ओवर के मामले में अब अकेले होते जा रहे हैं। पिछले एक दो साल से विराट कोहली के दाढ़ी बढ़ाने के बाद टीम इंडिया के करीब सात आठ खिलाड़ियों ने दाढ़ी रख ली थी। दाढ़ी के इस लुक ओवर में अब अलगाव आ गया है।
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच राजस्व मॉडल को लेकर विवाद मंगलवार को भी जारी रहा जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने प्रस्तावित प्रारूप में अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर का आईसीसी का प्रस्ताव ठुकरा दिया।
कुल ड्रेसेस, कूल डायलॉग, कूल फ्रेंड्रस। ऐसा लगता है कि कॉलेज मस्ती की कोई डॉक्यूमेंट्री चल रही है और बस दर्शक 146 मिनट खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। सब कुछ इतना कूल है कि फिल्म कोल्ड स्टोरेज से निकाली गई मालूम पड़ती है। नूर फिल्म की समीक्षा बस इतनी ही है। फिल्म है तो थोड़े बहुत ट्विस्ट एंड टर्न्स तो होंगे ही। निर्देशक ने अपने चरित्रों को स्थापित करने और कहानी समझाने में ही आधा वक्त बर्बाद कर दिया है। धीमी रफ्तार तो बस जान ही ले लेती है।
बेन स्टोक्स, शार्दुल ठाकुर और जयदेव उनादकट की धारदार गेंदबाजी से राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने रायल चैलेंजर्स बेंगलूर को 27 रन से शिकस्त दी। आईपीएल-10 में यह पुणे की दूसरी जीत है।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन अगले सप्ताह होने वाली आईसीसी की बैठक में बोर्ड का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें पहले ही हितों के टकराव का दोषी पाया जा चुका है। शीर्ष अदालत ने बोर्ड के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी को 24 अप्रैल को होने वाली आईसीसी की बैठक में बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दे दी है। न्यायालय ने निर्देश दिया कि उनके साथ बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी जायेंगे।