Advertisement

Search Result : "Shivpal Singh Yadav."

जो पीएम मोदी का विरोध कर रहे, भक्‍तों की नजरों में वह राष्‍ट्रविरोधी : दिग्विजय

जो पीएम मोदी का विरोध कर रहे, भक्‍तों की नजरों में वह राष्‍ट्रविरोधी : दिग्विजय

देश में अचानक 500 और 1,000 रुपये के नोट बंद किये जाने के बाद फैली अव्यवस्था को लेकर नरेेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की मंडली और मोदी भक्त प्रधानमंत्री का विरोध करने वाले लोगों को राष्‍ट्रविरोधी करार देने पर तुले हैं।
शिवसेना की सलाह, मनमोहन सिंह की बात को गंभीरता से लिया जाए

शिवसेना की सलाह, मनमोहन सिंह की बात को गंभीरता से लिया जाए

नोटबंदी को लेकर केंद्र पर कई बार निशाना साधने के बाद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आज इस कदम को आम आदमी से लूट बताया और भाजपा से पूर्व प्रधानमंत्राी मनमोहन सिंह की बात को गंभीरता से लेने को कहा क्योंकि वह जाने माने अर्थशास्त्री हैं।
घमंड में चूर मोदी कर रहे हैं मनमानी: मुलायम

घमंड में चूर मोदी कर रहे हैं मनमानी: मुलायम

समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के मुद्दे को लेकर घमंड में चूर होकर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसा रवैया नहीं चलता।
नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन: ममता को मिला जदयू, सपा, आप, राकांपा का समर्थन

नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन: ममता को मिला जदयू, सपा, आप, राकांपा का समर्थन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए आज नई दिल्ली में नोटबंदी के खिलाफ जनसभा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि देश उनके हाथों में सुरक्षित नहीं है। ममता को नोटबंदी के खिलाफ अपने अबियान में जदयू, सपा, राकांपा और आप जैसी पार्टियों कता भी समर्थन मिला।
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 90 वर्षीय यादव लंबेे समय से बीमारी थे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
शुरू हुआ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, सुखोई ने भी भरी उड़ान

शुरू हुआ आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, सुखोई ने भी भरी उड़ान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की स्वप्निल परियोजना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज लोकार्पण किया। लगभग 302 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे जरूरत पड़ने पर वायुसेना के विमानों की उड़ान एवं लैंडिंग के लिए हवाई पट्टी के तौर पर काम करेगा। छह लेन के इस एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर भारतीय वायुसेना के सुखोई समेत अन्य अत्याधुनिक विमानों ने इस सड़क से उड़ान भरी।
कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की

कोहली ने गेंदबाजों की तारीफ की

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज दूसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड पर मिली 246 रन की जीत में अपने गेंदबाजों विशेषकर पदार्पण करने वाले जयंत यादव के योगदान की तारीफ की। कोहली ने कहा कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सारी चीजें सही रहीं जिससे जीत संभव हो सकी। दोनों टीमों के बीच राजकोट में पहला टेस्ट ड्रा रहा था।
देश में अब सिर्फ हरा गलियारा रह जाएगा : रमन सिंह

देश में अब सिर्फ हरा गलियारा रह जाएगा : रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ से नक्सलियों का बहुत जल्द सफाया हो जाएगा क्योंकि उनके नेतृत्व में सरकार राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, रेल तथा अन्य प्रकार के संपर्क बनाने में पूरी ताकत से जुड़ी है। उन्होंने दावा कि उनकी सरकार ने बस्तर के दुर्गम से दुर्गम इलाकों में जनवितरण प्रणाली के तहत एक रुपये किलो के दर से चावल और मुफ्त में नमक की आपूर्त‌ि सुनिश्चित कर दी है जिससे नक्सल प्रभावित इलाके के लोगों में सरकार के प्रति भरोसा बढ़ा है।
चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

चीन पहुंचे सेना प्रमुख सुहाग, शीर्ष पीएलए अधिकारियों से करेंगे वार्ता

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने आज अपनी चार दिवसीय चीन यात्रा शुरू की जिसमें वह भारत-चीन द्विपक्षीय सहयोग और परस्पर विश्वास गहरा करने के उदेश्य से शीर्ष पीएलए नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे एवं महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठान जाएंगे।
कानपुर रेल हादसा: मृतकों की संख्या हुई 100 के पार, मौके पर पहुंचे रेल मंत्री

कानपुर रेल हादसा: मृतकों की संख्या हुई 100 के पार, मौके पर पहुंचे रेल मंत्री

कानपुर देहात जिले में इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 100 के पार हो गई है। दुर्घटना में डेढ़ सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement