Advertisement

Search Result : "Sanjay rait takes dig on pm.modi"

जेटली ने पाया था, ललितगेट में अडानी भी शामिल

जेटली ने पाया था, ललितगेट में अडानी भी शामिल

ललितगेट की आंच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी समझे जाने वाली अडानी समूह तक भी पहुंच गई है। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने बीसीसीआई के उपाध्‍यक्ष के तौर पर एक रिपोर्ट दी थी जिसमें ललित मोदी को आईपीएल नीलामी अडानी व वीडियोकॉन समूह को फायदा पहुंचाने का दोषी पाया गया है।
मोदी प्रकरणः नुकसान भरपाई पर मोदी-शाह में चर्चा, राजे ने रद्द किया पंजाब दौरा

मोदी प्रकरणः नुकसान भरपाई पर मोदी-शाह में चर्चा, राजे ने रद्द किया पंजाब दौरा

ललित मोदी प्रकरण में हुए खुलासे से जूझ रहे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हटाये जाने की बढ़ती मांग के मद्देनजर इस प्रकरण से हुए नुकसान की भरपाई के उपायों पर चर्चा की। वहीं राजे ने पंजाब जाने का अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया जहां उनका शाह से आमना सामना होता।
वसुंधरा पर इस्तीफा देने के लिए बनाया जा रहा दबाव

वसुंधरा पर इस्तीफा देने के लिए बनाया जा रहा दबाव

राजस्‍थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को इस्तीफा देने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता दबाव बना रहे हैं। हालांकि वसुंधरा इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं है। ऐसी स्थिति में माना जा रहा है कि राजस्‍थान भाजपा में बगावत हो सकती है।
बेचारा नहीं रहा बिहार: नी‍तीश कुमार

बेचारा नहीं रहा बिहार: नी‍तीश कुमार

बिहार की राजनीति में अलग अंदाज में गठजोड़ करने में वह माहिर हैं। पुराने गठजोड़ों को नया रंग देने की कला में वह निपुण हैं। स्थिति के हिसाब से दुश्मनों को दोस्त और पुराने साथियों से अखाड़े में कुश्ती की कला में पारंगत हैं। जब ये लगने लगे कि बिहार उनके हाथ से निकल ही गया तो फिर वह अपनी नई चाल से खेवनहार बनने की दावेदारी पेश करते हैं। जिनको सत्ता से हटाने के लिए उन्होंने अपनी पार्टी की कतारों को लामबंद किया, उन्हीं लालू प्रसाद यादव के साथ आज वह गलबहियां डाल उगता बिहार, नूतन बिहार के नारे के साथ वोट मांगने की तैयारी में हैं।
इमर्जेंसी पर आडवाणी की टिप्पणी को नीतीश का समर्थन

इमर्जेंसी पर आडवाणी की टिप्पणी को नीतीश का समर्थन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की आपातकाल संबंधी टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार एेसी स्थिति का हर दिन सामना कर रहा है।
वसुंधरा को नहीं मिल रहा पार्टी नेताओं का साथ

वसुंधरा को नहीं मिल रहा पार्टी नेताओं का साथ

राजस्‍थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी से संबंधों के चलते बुरी तरह घिरती जा रही है। इस मामले में पार्टी नेता भी साथ देने से कतरा रहे हैं।
'सुषमा-वसुंधरा से घनिष्‍ठ संबंध, दोनों ने खूब की मदद'

'सुषमा-वसुंधरा से घनिष्‍ठ संबंध, दोनों ने खूब की मदद'

आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी ने भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ घनिष्‍ठ संबंध होने और उनसे खूब मदद मिलने का सनसनीखेज दावा किया है।
ललित मामले के पत्र सार्वजनिक हों – चिदंबरम

ललित मामले के पत्र सार्वजनिक हों – चिदंबरम

भाजपा के शीर्ष नेताओं वसुंधरा राजे और सुषमा स्वराज से जुड़ा ललितगेट विवाद गहराता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम भी कूद गए हैं। चिदंबरम ने ललित मोदी मामले में संप्रग सरकार के दौरान ब्रिटेन के अधिकारियों को लिखे गए सभी पत्रों को सार्वजनिक करने की मांग की जिसमें बारे में उनका कहना है कि इससे कांग्रेस और उनके खिलाफ सभी आरोपों का जवाब मिल जाएगा।
दालों को छोड़कर खरीफ फसलों के एमएसपी में मामूली वृद्ध‍ि

दालों को छोड़कर खरीफ फसलों के एमएसपी में मामूली वृद्ध‍ि

खरीफ फसलों के लिए केंद्र सरकार ने न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य का ऐलान किया है। हालांकि अरहर, मूंग और उड़द पर 200 रुपये का अतिरिक्‍त बोनस दिया जाएगा लेकिन धान, कपास, ज्‍वार, बाजार जैसी अधिकांश खरीफ फसलों के समर्थन मूल्‍य में 15 से 50 रुपये तक की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
काला धन: जेठमलानी को मोदी नहीं अमेरिका से आस

काला धन: जेठमलानी को मोदी नहीं अमेरिका से आस

काले धन के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख पर गहरी निराशा जताते हुए पूर्व कानून मंत्री एवं अग्रणी वकील राम जेठमलानी ने अमेरिका से आग्रह किया है कि विदेशों में छिपाए गए काले धन को वापस लाने में वह भारत की मदद करे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement