ललितगेट की आंच अब आईपीएल की सट्टेबाजी तक पहुंच गई है। सोशल मीडिया पर आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी का लिखा एक ईमेल सामने आया है, जिसमें उन्होंने रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और सुरेश रैना पर एक बड़े सट्टेबाज से करीबी संबंध रखने और सट्टेबाजी में शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
ऐसा लगता है कि पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कुछ खास समझ बन रही है। तभी तो लगातार भाजपा नेताओं के लिए परेशानी का कारण बने ललित मोदी प्रधानमंत्री मोदी की शान में कसीदे पढ़ रह हैं।
नए-नए खुलासे कर अपने साथ कई लोगों को लपेटने वाले ललित मोदी के मददगारों की सूची लंबी होती जा रही है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों पर भी लंदन में मोदी को मदद पहुंचाने के आरोप लगे हैं।
आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी को लेकर उठे विवाद में घिरीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली रवाना हो गईं हैं। मुख्यमंत्री निवास के सूत्रों के अनुसार तो तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार वसुंधरा आज दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने जा रही हैं लेकिन ललित मोदी विवाद के बाद वसुंधरा की यह पहली दिल्ली यात्रा है, इसलिए सभी की निगाहें इस यात्रा पर टिकी हैं।
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के साथ व्यवसायिक गठजोड़ से मुश्किल में आई राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दिल्ली से खाली हाथ लौटना पड़ा। राजे दिल्ली नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए आई थी जिसके कारण कयास लगाया जा रहा था कि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से वह मुलाकात करेंगी।
पत्रकार से फिल्म निर्देशक बने विनोद कापड़ी की पहली फिल्म मिस टनकपुर हाजिर हो बॉक्स ऑफिस के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं यह तो वक्त बताएगा, लेकिन अपनी पहली ही फिल्म में विनोद कापड़ी ने बता दिया है कि यह एक जरूरी फिल्म है।
रोज नए खुलासे कर रहे ललित मोदी ने अब प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा से लंदन में मिलने का दावा कर विवाद खड़ा करने की कोशिश की है। उन्होंने दावा किया है कि यूपीए की सरकार के दौरान चलते-फिरते वह लंदन में प्रियंका व रॉबर्ट वाड्रा से मिले थे।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी से मुलाकात की बात खंडन किया है। प्रियंका के कार्यालय ने एक बयान जारी कर ललित मोदी के इस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा से लंदन के एक रेस्तरां में मिले थे।