Advertisement

Search Result : "Rahul Gandhi. Amit shah"

पुजारा के शतक से संभला भारत, आठ विकेट पर 288 रन

पुजारा के शतक से संभला भारत, आठ विकेट पर 288 रन

वापसी कर रहे सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के जुझारू शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आठ विकेट पर 288 रन बनाकर अपनी स्थिति लगभग सुधार ली है। पुजारा अभी 129 पर खेल रहे हैं जबकि अमित मिश्रा 59 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
आप के 2 सांसद निलंबित, पार्टी विरोधी सक्रियता का आरोप

आप के 2 सांसद निलंबित, पार्टी विरोधी सक्रियता का आरोप

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को एक बड़ा फैसला करते हुए अपने दो सांसदों को निलंबित कर दिया। पंजाब से आने वाले इन दोनों सांसदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित किया गया है। लेकिन यह भी सच है कि इन दोनों सांसदों को योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का करीबी माना जाता था। और यही कारण है कि पार्टी में काफी दिनों से इन पर कार्रवाई की चर्चा चल रही थी।
राहुल गांधी की सक्रियता नेतृत्व परिवर्तन की आहट

राहुल गांधी की सक्रियता नेतृत्व परिवर्तन की आहट

संसद सत्र के दौरान सुबह ठीक साढे 10.30 बजे। कांग्रेस के युवा सांसदों की एक टीम पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलती है और यह तय किया जाता है कि आज सरकार का विरोध किस तरीके से करना है, कब तक करना है और किस हद तक जाना है। यह कोई एक दिन की रणनीति नहीं होती थी बल्कि हर दिन सत्र से पहले कांग्रेस के युवा सांसदों की टीम राहुल के इंतजार में रहती थी और इशारा मिलने पर पूरी मुस्तैदी के साथ सरकार के विरोध में उतर आती।
दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए शब्बीर शाह

दिल्ली पहुंचते ही हिरासत में लिए गए शब्बीर शाह

भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए स्तर की वार्ता से पहले अलगाववादी नेता शब्बीर शाह समेत दो अन्य को दिल्ली हवाईअड्डा पहुंचने पर हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया है। शाह पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित के बुलावे पर पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सरताज अजीज से मिलने दिल्ली पहुंचे थे।
एफआईआई को राहत, मैट नहीं लगाने की सिफारिश

एफआईआई को राहत, मैट नहीं लगाने की सिफारिश

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) को एक बड़ी राहत मिल गई है। सरकार द्वारा नियुक्त एक समिति ने एफआईआई पर पिछली तारीख से विवादास्पद न्यूनतम वैकल्पिक कर (मैट) लगाने का कोई मामला नहीं बनता है। बताया जाता है कि सरकार इस सुझाव पर सकारात्मक रख के साथ विचार कर रही है।
एएमयू एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा: साख पर बट्टा

एएमयू एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा: साख पर बट्टा

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में एमबीबीएस में फर्जी दस्तावेंजों समेत दाखिला लेने पहुंची उमइया मंजूर की गिरफ्तारी विश्वविद्यालय की एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में हुई कथित धांधली की ओर इशारा करती है। उमइया ने जो एडमिट कार्ड पेश किया उसपर उसका रोल नंबर 2182008 अंकित था जो कि केरल में कोलीकोड सेंटर, फारूख कॉलेज (एएमयू की मेडिकल परीक्षा का सेंटर) की अमरूथा स्टीफन का रोल नंबर है। अमरूथा स्टीफन वह लडक़ी है जिसने कोलीकोड सेंटर से एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। गौरतलब है कि इस वर्ष 26 अप्रैल को एएमयू एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के लिए देशभर के 11 शहरों में 79 सेंटर पर 73 एमबीबीएस और 22 बीडीएस सीटों के लिए 42,000 बाहरी छात्रों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से केवल कोलीकोड सेंटर से पहली दफा 60 फीसदी छात्रों ने यह परीक्षा उतीर्ण की जबकि इससे पहल यह प्रतीशत मात्र 3 से 5 होता था।
देश को संघ और मोदी से बचाने आया हूं-राहुल गांधी

देश को संघ और मोदी से बचाने आया हूं-राहुल गांधी

मोदी सरकार पर तीखे हमले जारी रखते हुए कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, जब आपके विचार सरकार से टकराएंगे तो आपके माइक बंद हो जाएंगे। वह देश को संघ और मोदी से बचाने आए हैं। राहुल ने संघ पर शैक्षिक संस्‍थाओं पर कब्‍जा जमाने का भी आरोप लगाया है।
चारा घोटाला के अभियुक्त पुत्र को भाजपा ने अपनाया

चारा घोटाला के अभियुक्त पुत्र को भाजपा ने अपनाया

भारतीय जनता पार्टी बिहार में चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। पूर्व सांसद साबिर अली के बाद अब चारा घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री आरके राणा के पुत्र अमित राणा को भी पार्टी में शामिल कर लिया है। इसको लेकर भाजपा के ‌ही लोग दबे स्वरों में सवाल उठाते हैं। एक भाजपा नेता के मुताबिक एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में जंगलराज को लेकर निशाना साध रहे हैं तो दूसरी ओर दागियों को ही भाजपा की सदस्यता दिलाने में पार्टी पीछे नहीं हट रही है।
नरेंद्र मोदी और अमित शाह का ललित मोदी से पुराना रिश्ता-कांग्रेस

नरेंद्र मोदी और अमित शाह का ललित मोदी से पुराना रिश्ता-कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आईपीएल टीम की निविदाओं के फेरबदल को लेकर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने दस्तावेजों के साथ कहा कि नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब आईपीएल की बोलियों में एकतरफा शर्तें रखवाने का काम किया। गौरतलब है कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस समय वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और अमित शाह उपाध्यक्ष थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement