दक्षिण कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में त्राल कस्बे के एक गांव में आतंकवादियों ने शनिवार को सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद उनकी धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी की गई।
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से की गई गोलाबारी को लेकर भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को समन भेजा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में भारत ने जवाबी कार्रवाई की थी। इसमें पाकिस्तान के दो जवान घायल हो गए।
दक्षिण कश्मीर में बढ़ती बैंक लूट की घटनाओं के बाद राज्य सरकार ने 40 बैंक शाखाओं में नकद लेनदेन पर रोक लगाने का आदेश दे दिया है। शुक्रवार को जारी एडवाइजरी में शोपिया और दक्षिण कश्मीर के इन बैंको में कैश ट्रांजैक्शन रोकने को कहा है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जम्मू कश्मीर और उससे जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में मोदी सरकार की नीति राजनीति से प्रेरित है। मायावती ने जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बसपा पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद जारी एक बयान में कहा, जम्मू कश्मीर और उससे जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में मोदी सरकार की नीति एवं कार्यप्रणाली देशहित से ज्यादा राजनीति से प्रेरित लगती है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जवानों के शवों के साथ हुई बर्बता पर देश की जनता काफी आक्रोशित नजर आ रही है। जवानों के शवों के साथ हुई इस हरकत के बाद गुजरात के रहने वाले एक शख्स ने सड़क पर पाकिस्तानी झंडा बनाकर अपना गुस्सा निकाला है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन बारबाडोस में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाक कप्तान मिस्बाह उल हक ने 99 रन पर आउट होकर एक मनचाहा रिकार्ड अपने नाम और करा लिया है। मिस्बाह टेस्ट इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज हो गए जो तीन बार 99 पर पहुंच कर शतक से चूक गए हैं। दो बार वह आउट हो गए जबकि एक बार वह इस नंबर पर नाबाद ही रहे और उनकी पूरी टीम आउट हो गई।
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के एक गुट ने पुलिसकर्मियों से राइफलें छीन लीं। पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने अदालत परिसर के गार्ड रूम पर हमला किया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों से पांच एसएलआर राइफलें छीन कर अपने साथ ले गए।
भारत के दो जवानों को मारने के बाद उनके शवों के साथ की गई बर्बरता से पूरा देश आक्रोशित है। सेना ने इसका बदला लेते हुए पाक की दो चौकियों और 10 सैनिकों को मार गिराया है। लेकिन पाक हमले में शहीद हुए बीएसएफ हेड कांस्टेबल प्रेम सागर की बेटी ने अपने पिता की शहादत के बदले सरकार से 50 पाक सैनिकों के सिर मांगे हैं।
जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तान द्वारा दो चौकियों पर हमले और दो भारतीय जवानों की जान लेकर उनके शवों को क्षत-विक्षत करने की घटना के बाद कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।
पाक सुरक्षा बलों द्वारा भारतीय सैनिकों के शवों के साथ की गई बर्बरता पर पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मांग की है कि सेना को पाकिस्तान पर कार्रवाई के लिए खुली छूट दी जाए।