भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि फिनिशर का काम सबसे कठिन है और ऐसा मुकम्मिल खिलाड़ी तलाशना कठिन है जो निचले क्रम पर अच्छी बल्लेबाजी करके टीम को जीत तक ले जाये।
एशियाई चैम्पियंस ट्राफी में शानदार फार्म में चल रहे भारत के अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह का कहना है कि वह सिर्फ पेनल्टी कार्नर पर गोल करने की अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कैरियर में पहली बार रूपिंदर ने एक हाकी टूर्नामेंट में 10 गोल किये हैं।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहाद उल मुस्लेमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने जोर देकर कहा है कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) केवल मुस्लिमों से जुड़ा मुद्दा नहीं है बल्कि पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों के लोग भी इसका विरोध करेंगे। उन्होंने भाजपा पर देश के बहुतलतावाद और विविधता के तानेबाने को खत्म करने का आरोप लगाया।
नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि वह टाटा समूह के बर्खास्त चेयरमैन साइरस मिस्त्री द्वारा एयरएशिया इंडिया के बारे में दी गयी कथित जानकारी से जुड़े मुद्दों पर बराबर निगाह रखे हुए है और उसके संग्यान में कार्रवाई योग्य कोई बात आती है, तो उस पर कदम उठाया जाएगा। एयरएशिया इंडिया में टाटा समूह भी भागीदार है।
विश्व बैंक की रिपोर्ट ने केंद्र की मोदी सरकार के विकास के दावों पर गहरी चोट पहुंचाई है। बैंक की वार्षिक रिपोर्ट कहती है कि भारत कारोबार करने में आसान देशों की रैकिंग में 130 वें पायदान पर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में कारोबार करना कितना कठिन है। पिछले साल के मुकाबले भारत की रैंकिंग में हालांकि एक पायदान का सुधार हुआ है, लेकिन वो भी इसलिए क्योंकि विश्व बैंक ने भारत की पिछले साल की रैंकिंग को संशोधित कर 130 वें स्थान से 131वें स्थान पर कर दिया। इसे मानने की बजाय केंद्र की मोदी सरकार ने इस रिपोर्ट पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टीम के दौरे की शुरूआत में नहीं खेल पायेंगे क्योंकि वह कंधे की चोट से अभी तक नहीं उबरे हैं। यह टीम वहीं है जिसने बांग्लादेश का दौरा किया था।
भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों की गर्मजोशी का हिस्सा बुधवार को क्रिकेट भी बना जब दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों नरेंद्र मोदी और जाॅन की ने द्विपक्षीय रिश्तों में प्रगति पर जोर देर के लिए खेल का संदर्भ दिया।
लैंगिक समानता के मामले में पिछले साल की तुलना में 21 स्थानों की बढ़त हासिल करने के बावजूद भारत को वैश्विक स्तर पर बेहद पिछड़ा यानी 87वां स्थान मिला है। भारत को मिली बढ़त मुख्यत: शिक्षा में हुई प्रगति के कारण है। इस सूची में आइसलैंड शीर्ष पर है।
मार्टिन गुप्टिल से मिली शानदार शुरूआत और टिम साउथी की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के अलावा भारत की विराट कोहली पर अत्याधिक निर्भरता की कमजोरी से न्यूजीलैंड ने आज रांची में चौथा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 19 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबर कर ली।