दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पीडब्ल्यू घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने तीस हजारी कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है।एसीबी ने कोर्ट को बताया कि उसने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज किया है।
सांप्रदायिकता का रंग इंसानों पर चढ़ते देखना तो आम है, लेकिन अब यह शरबत में भी कड़वाहट घोलने की तैयारी कर रहा है। कई वर्षों से भारतीय व्रत त्यौहारों और भंडारों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाला, गर्मियों में गला तर करने वाला ‘रूह अफजा’ अब सांप्रदायिकता की चपेट में हैं।
दिल्ली आईआईटी कैंपस की एक पीएचडी छात्रा ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। 28 वर्षीय मृतिका शादीशुदा थी और वाटर रिसोर्स में रिसर्च कर रही थी। उसका पूरा परिवार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहता है।
जीएसटी पर केंद्र की तैयारियों को लेकर दिल्ली सरकार ने सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली सरकार का मानना है कि जीएसटी देश के लिए अहम टैक्स सुधार है लेकिन जल्दबाजी में लागू करने से इसका मकसद विफल हो सकता है।
दिल्ली विधानसभा में आप के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा की पिटाई ने केजरीवाल सरकार की फजीहत करा दी है। दिल्ली विधानसभा में हुई इस घटना के बाद कपिल ने कहा कि इस घटना को देखकर सत्येन्द्र जैन और केजरीवाल सदन में हंस रहे थे।
दिल्ली विश्वविद्यालय में आईएसआईएस के समर्थन में नारे लिखे जाने की घटना सामने आई है। डीयू के स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की दीवारों पर ये नारे लिखे गए हैं। शिक्षकों और छात्र संगठनों ने इस मामले की जांच की मांग की है।