चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र में तीन संदिग्ध उईगुर आतंकवादियों ने पांच लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और बाद में पुलिस ने इन हमलावरों को मार गिराया।
अंगोला के एक फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए जिसके बाद सरकार ने पूरी घटना की जांच करने के लिए एक आयोग का गठन किया। यह दक्षिणी अफ्रीकी देश में फुटबॉल से जुड़ा अब तक का सबसे भीषण हादसा है।
रात के 10 बजे और दूर-दूर तक फैला जनसैलाब। लोग इतने कि गिनने बैठो तो गिनती खत्म हो जाए। बारिश के बाद की ठंडक, कोहरा और सर्द हवाएं भी इस जनसमूह का उत्साह कम नहीं कर पा रही थीं। यह जगह थी हरियाणा के सिरसा में ‘डेरा सच्चा सौदा’ जहां बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी अगली फिल्म ‘हिन्द का नापाक को जवाब-एम.एस.जी. लायन हार्ट 2’ का ट्रेलर लांच करने वाले थे।
बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा उठाने वाली भाजपा पर चुनाव जीतने के लिये धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से उच्चतम न्यायालय में लंबित इस मामले पर टिप्पणी करने वाले तत्वों पर कड़़ी कार्रवाई का आग्रह किया।
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने डैथ ओवरों में उम्दा गेंदबाजी का श्रेय इंडियन प्रीमियर लीग को देते हुए कहा कि कल तीसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम बिना किसी दबाव के उतरेगी।
नोटबंदी को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ हमला जारी रखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी तरह से घमंडी बताया।
गंगासागर मेले से लौटते वक्त रविवार को कम-से-कम छह तीर्थयात्रिायों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने पहले इस घटना को भगदड़ बताया लेकिन राज्य सरकार ने बाद में दावा किया कि यह भगदड़ की घटना नहीं है।
राजधानी पटना में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। इसमें 21 लोगों की जान चली गई है। जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित पतंग उत्सव में भाग लेकर लौट रही नाव पटना के एनआईटी घाट पर डूब गई। सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने हादसे की पुष्टि की है।
सपा में जारी विवाद के बीच सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग के समक्ष साइकिल पर अपनी दावेदारी पेश की। चुनाव आयोग के समक्ष पहले मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव और अमर सिंह के साथ पहुंचे। अखिलेश गुट की तरफ से रामगोपाल यादव चुनाव आयोग से मिलने पहुंचे।
दिग्गज अभिनेता ओम पुरी के निधन पर अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी जैसे उनके साथी कलाकारों से लेकर शाहरूख खान, अक्षय कुमार जैसे बाॅॅलीवुड के उनके युवा सह-कलाकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।