रेप केस में गुरमीत राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद 6 राज्यों के 15 शहरों में हिंसा भड़क उठी और जगह-जगह आगजनी की घटनाएं होने लगीं, जिसे कोर्ट ने काफी गंभ्ाीरता से लिया है।
रेप केस में गुरमीत राम रहीम के दोषी करार दिए जाने के बाद गिरफ्तारी के समय राम रहीम के छह सुरक्षा गार्ड और दो समर्थक आईजी से उलझ पड़े। इसके बाद शनिवार को डेरा समर्थकों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया।
शुक्रवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन भी हंगामा जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने सृजन महाघोटाले को लेकर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील से इस्तीफा देने की मांग की।
डेरा समर्थकों की भीड़ को सम्हालना अब पुलिस और अर्धसैनिक बल के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। इस बीच पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि डेरा की संपत्ति बेचकर नुकसान की भरपाई होगी।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी का कहना है कि सृजन मामले में कानूनी लड़ाई समेत सभी विकल्प खुले हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीबीआई जांच के आदेश का कोई मतलब नहीं है।