भारत के अनुभवी स्पिनर आर. अश्विन ने कहा कि उनकी टीम पहली पारी में वेस्टइंडीज पर भारी पड़ेगी और 21 जुलाई से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज जल्दी ही जीत लेगी।
कश्मीर के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्रसंघ (यूएन) और अमेरिकी संसद में पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की गई है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने का मुद्दा उठाकर पाकिस्तान ने भारत को घेरने की कोशिश की थी। यूएन में पाकिस्तान द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर भारत ने कड़ा जवाब दिया है। अमेरिकी संसद में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान सांसदों ने कहा कि आतंकवादी की मौत की पाकिस्तान द्वारा निंदा किया जाना आतंकवादी संगठनों को उसके समर्थन का निर्विवाद प्रमाण है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी सेना के प्रमुख राहिल शरीफ सक्रिय हुए हैं। उन्होंने इस्लामाबाद में एक अत्यावश्यक बैठक बुलाकर हालात की समीक्षा की और कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय फौज की कार्रवाई की निंदा की है।
भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट मैचों से संन्यास लेने के बावजूद प्रायोजन की दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं लेकिन करार करने वाले एक ब्रांड स्पार्टन स्पोर्ट्स ने उनसे 20 करोड़ से ज्यादा रूपये की धोखाधड़ी की है।
भारत सरकार ने अपने पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यक नागरिकों को नया उपहार दिया है। आपसी संबंध सुधारने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम हो सकता है। भारत ने इन देशों के अल्पसंख्यकों को वीजा की शर्तों में ढील दी है।
आतंकी बुरहान की मौत पर जम्मू कश्मीर में हिंसा जारी है। विरोध प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या 32 हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा कर मंगलवार को दिल्ली लौटे और तुरंत उन्होंने सुबह दस बजे आला मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर घाटी का जायजा लिया। कश्मीर में चार दिनों से हो रहे हिंसक प्रदर्शन पर आला अधिकारियों ने पीएम मोदी को रिपोर्ट दी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका दौरा निरस्त हो गया है।
बांग्लोदश के जन्म के समय कई लोगोें ने पाकिस्तान की मंशा का विरोध किया था। बांग्लादेश में 30 फीसदी अल्पसंख्यक हैं, जिन्हाेंने पाकिस्तान का साथ दिया था। इनमें सेना, पुलिस, नागरिक सेवक, इस्लामिक समूह जैसे जमात-ए-इस्लामी आदि शामिल थे। बांग्लोदश नेशनलिस्ट पार्टी की खालिदा जिया भी पाकिस्तान के पक्ष में हैं। प्रधानमंत्री और अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना का भारत की तरफ झुकाव है। हसीना भावुक हैं और कठोर फैसले नहीं ले पाती हैं। इन दोनों बेगमों की विचारधारा और कार्य करने का जो अंतर है, उसी में बांग्लादेश फंस गया है।
शिवसेना ने मांग की है कि विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को सऊदी अरब से भारत लौटते ही गिरफ्तार किया जाए और उनके पीस टीवी नेटवर्क को फौरन पूरी तरह से बंद किया जाए।
हिज्बुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद जहां घाटी सुलग रही है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान ने वानी की मौत पर दुख जताया है। पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से लेकर आतंकी आका हाफिज सईद तक वानी के लिए शोक मना रहे हैं। भारत ने पाकिस्तान की प्रतिक्रिया पर विरोध व्यक्त किया है। उसने कहा हैै कि पाकिस्तान भारत के आंतरिक मामलों में दखल न दे।