भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अनुभवी खिलाड़ी होने के कारण उन पर इस बात का अतिरिक्त दबाव है कि रियो ओलंपिक के छह दिन बीतने के बाद भी भारत को कोई पदक नहीं मिला है। उन्होंने कहा, मुझे कोई अतिरिक्त दबाव महसूस नहीं होता। चाहे ओलंपिक हो या ग्रैंड स्लैम मुझे उतनी ही जिम्मेदारी महसूस होती है।
भारत ने मुकाबला खत्म होने से कुछ सेकेंड पहले पांच पेनल्टी कार्नर गंवाए जिससे उसे पुरूष हाकी स्पर्धा में नीदरलैंड के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वह रियो ओलंपिक की हाकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहा।
आेलंपिक में 100 मीटर की दौड़ में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली धाविका दुती चंद दुती चंद ने कहा है कि उन्हें विमान के इकोनोमी क्लास में रियो तक की यात्रा के दौरान काफी परेशानी हुई।
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के बीच छठे विकेट के लिए हुई 108 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिये।
अर्जेंटीना के खिलाफ मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज करने से क्वार्टरफाइनल स्थान लगभग सुनिश्चित करने वाली भारतीय हाकी टीम गुरुवार को रियो ओलंपिक के पूल बी मैच में दुनिया की नंबर दो टीम नीदरलैंड से भिड़ेगी।
भारतीय मूल के छात्र ध्रुव तलाती ने आईक्यू टेस्ट में 162 अंक हासिल करके अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। लंदन में रहने वाले ध्रुव ने दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी आईक्यू टेस्ट सोसाइटी मेंसा के टेस्ट में यह स्कोर हासिल किया।
जीएसटी के जन्मदाता होने के कांग्रेस के दावे पर हास्य-विनोद के अंदाज में प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जन्म कोई दे, लालन पालन कोई करे। कृष्ण को जन्म किसी ने दिया, कृष्ण को बड़ा किसी ने किया। लोकसभा में जीएसटी पर संविधान :122 वां संशोधन: विधेयक पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए प्रधानमंत्राी ने कहा कि इस समय वह सभी रजनीतिक दलों, सभी राज्य सरकारो समेत सभी का धन्यवाद करने के लिए खड़े हुए हैं।