नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अगस्त में पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए चीन की जगह भारत को चुना। प्रचंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 15 से 18 सितंबर तक भारत के दौरे पर होंगे। प्रचंड का अंदाज भी पहले के मुकाबले नरम है। लिहाजा यह यात्रा भारत-नेपाल संबंधों को लेकर काफी महत्वपूर्ण होगी।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति (एआईजेएएसएस) के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने मंगलवार को कहा कि राज्य के साथ ही केंद्र की सेवाओं में समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर वे संसद का अगला सत्र शुरू होने पर अपना आंदोलन फिर से शुरू करेंगे।
भारत यात्रा पर आए मॉरीशस के वित्त मंत्री प्रविंद कुमार जगनाथ ने आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक सहयोग की संभावनाएं तलाशीं।
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 22 सितंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच होगा। इस टेस्ट के साथ भारत इतिहास रचने जा रहा है। यह भारत का 500वां टेस्ट मैच होगा और इसे यादगार बनाने के लिये उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ :यूपीसीए: उन सभी जीवित कप्तानों को ग्रीन पार्क बुलाकर सम्मानित करने की योजना बना रहा है, जिन्होंने अभी तक टेस्ट मैचों में भारत की अगुआई की है और देश में ही रह रहे हैंं।
हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने एक विडियो संदेश जारी कर भारत सरकार को जमकर कोसा। वहीं, उन्होंने पाकिस्तान और चीन को कश्मीर की आजादी में समर्थन देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया।
चीन भारत को सबसे बड़ा खतरा नहींं मानता लेकिन इसके बाद भी उसकी सामरिक तैयारियां कहीं न कहीं भारत को केंद्रित करके बनाई जा रही है। चीन की सेना अक्सर कहती है कि वह भारत को खुद के लिए सबसे बड़ा खतरा नहीं मानती। इसके बावजूद, वह ऐसे कदम उठाती है जिनका सामरिक रुप से भारत के साथ संबंध है। चीनी सेना ने अपनी सभी बटालियन को अत्याधुनिक डब्ल्यू जेड-10 लड़ाकू हेलिकॉप्टरों से लैस कर दिया है।
दूसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद पुष्प कुमार दहल प्रचंड 15 सितंबर से तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत आ रहे हैं। भारत और नेपाल के संबंधों को लेकर प्रचंड का एजेंडा कितना सकारात्मक होगा- यह सवाल राजनयिक और राजनीतिक गलियारों में शिद्दत से चक्कर काट रहा है। प्रचंड के पूर्ववर्ती के.पी. शर्मा ओली का चीन के प्रति झुकाव जगजाहिर रहा है। इस कारण नेपाल में भारत के प्रति दुर्भावना बढ़ी है। ऐसे में प्रचंड की प्राथमिक चुनौती भारत के साथ संबंधों की नीतियां दुरुस्त करना होगी।
प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी ने गुुरुवार को लाओस के प्रधानमंत्राी थोंगलोउन सिसोउलिथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता में दक्षिण चीन सागर के मुद्दे समेत विभिन्न क्षेत्राीय मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्राालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों पक्षों ने दक्षिण चीन सागर पर एक ही नजरिया सामने रखा। आसियान-भारत सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने समुद्री मार्गों को वैश्विक व्यापार की जीवन रेखाएं बताते हुए कहा कि समुद्रों की सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है।
दुनिया में भारत दूसरा सबसे ज्यादा असमानता वाला देश है। भारत में कुल संपत्ति की आधी से अधिक सम्पत्ति ऐसे धनाढ्यों के हाथ में केंद्रित है जिनकी हैसियत दस लाख डॉलर (लगभग 6.7 करोड़ रुपए) से अधिक की है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई है।