Advertisement

Search Result : "pm modi. pan adhar link"

उरी से सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मुहम्‍मद के दो गाइड को किया गिरफ्तार

उरी से सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मुहम्‍मद के दो गाइड को किया गिरफ्तार

उरी अटैक के बाद अपने पहले भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत पाकिस्तान को विश्‍व बिरादरी में अलग-थलग करने में कामयाब होगा। जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर से सुरक्षाबलों जैश-ए-मुहम्‍मद के दो गाइड को गिरफ्तार किया है। आशंका है कि दोनों ने आतंकियों को सीमा पार कराने में मदद दी। सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों को मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर ने खुद ट्रेनिंग दी। दोनों ने 12 से 18 आतंकियों को भारत में घुसपैठ कराया। सेना इस बात की जांच कर रही है कि क्‍या उरी अटैक के हमलावर भी इन्‍हीं की मदद से भारत की सीमा पार किए थे।
आतंक : भारत पर पाक का हमला, भारतीय जासूस का दिया हवाला

आतंक : भारत पर पाक का हमला, भारतीय जासूस का दिया हवाला

पीएम नरेंद्र मोदी के कोझिकोड में दिए भाषण पर पाकिस्तान ने पलटवार किया है। पाकिस्‍तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि भारतीय जासूस कुलभूषण यादव के कबूलनामे से यह खुलासा हो चुका है कि भारत पाकिस्तान में आतंकियों को मदद पहुंचाता है। इससे पहले मोदी ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए थे और आतंकवाद निर्यात करने वाला देश बताया था।
लोगों के कल्याण में खुद को खपा दूंगा : पीएम मोदी

लोगों के कल्याण में खुद को खपा दूंगा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय की शताब्दी समारोह के मौके पर केरल के कोझिकोड में बीजेपी राष्ट्रीय परिषद को संबोधित किया। पीएम ने इस दौरान कहा कि यह देश 125 करोड़ की आबादी वाला है। इस जवानी वाले देश के सपने और संकल्प भी जवान होने चाहिए।
मन की बात में पीएम बोले, उरी के हमलावरों को बख्‍शा नहीं जाएगा

मन की बात में पीएम बोले, उरी के हमलावरों को बख्‍शा नहीं जाएगा

मन की बात में पीएम मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि उरी हमले को अंजाम तक पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत में उरी हमले में शहीद हुए 18 जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 'उरी आतंकी हमले में 18 वीर सपूतों को हमने खो दिया है। पूरे राष्ट्र को नुकसान पहुंचाया गया है और मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि दोषी सज़ा पा कर ही रहेंगे'।
मोदी पाक को सलाह देने की बजाए खुद के गिरेबान में झांके : मायावती

मोदी पाक को सलाह देने की बजाए खुद के गिरेबान में झांके : मायावती

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाकिस्तान को दी गयी सलाह पर तंज कसते हुए कहा है कि पाकिस्तान के बारे में की गयी बयानबाजी ‘दूसरों को नसीहत, खुद की फजीहत’ की कहावत को चरितार्थ करती है।
मुसलमानों को न पुरस्कार दो, न तिरस्कार करो बल्कि उन्हें अपनाओ: मोदी

मुसलमानों को न पुरस्कार दो, न तिरस्कार करो बल्कि उन्हें अपनाओ: मोदी

केरल के कोझीकोड में दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती मनाने और अपनी राष्ट्रीय परिषद के बहाने भाजपा ने मुसलमानों को भी साधने की कोशिश शुरू कर दी है। राष्ट्रय परिषद को संबोधित करते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुसलमानों को वोट की मंडी का माल नहीं समझा जाना चाहिए।
केरल में होने के बावजूद राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नहीं आईं वसुंधरा

केरल में होने के बावजूद राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नहीं आईं वसुंधरा

कोझीकोड में चल रहे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आज आखिरी दिन था। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ ही बैठक समाप्त हो गई। लेकिन कुछ नेताओं की नाराजगी को लेकर अटकलबाजी शुरू हो गई।
समय गांवों के वादे निभाने का। आलोक मेहता

समय गांवों के वादे निभाने का। आलोक मेहता

भारतीय जनता पार्टी अपने नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की शताब्दी के अवसर पर राष्ट्रीय परिषद में भविष्य की दशा-दिशा तय कर रही है। दीनदयालजी कांग्रेस और पंडित नेहरू की विचारधारा से कई अहसमतियां रखते थे और कम्युनिस्टों के तो बिल्कुल विरोधी थे। लेकिन भारतीय जनसंघ (जो एक बार जनता पार्टी में विलय के बाद पुनः भारतीय जनता पार्टी बन गई) के लिए भी दीनदयाल उपाध्याय सामाजिक-आर्थिक समानता, ग्रामीण अंत्योदय, राजनीतिक ईमानदारी, त्याग, सत्ता में दंभ के बजाय जनता की सेवा और समर्पण के विचारों को बढ़ाना चाहते थे।
दीनदयाल जन्मशताब्दी कमेटी में मोदी ने रखा नीतीश का नाम

दीनदयाल जन्मशताब्दी कमेटी में मोदी ने रखा नीतीश का नाम

कहा जाता है कि मोदी हमेशा मास्टर स्ट्रोक मारते हैं। इस स्ट्रोक का भी राजनैतिक हलकों में खूब चर्चा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी मनाने के लिए दो समिति बनाई हैं। इस समिति की खास बात यह है कि इसमें उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी रखा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को चेताया, उड़ी हमले को कभी नहीं भूलेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को चेताया, उड़ी हमले को कभी नहीं भूलेंगे

पाकिस्तान पर तीखा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पड़ोसी देश के नेतृत्व को चेताया कि भारत उड़ी हमले को कभी नहीं भूलेगा और 18 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement