माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले को उचित और साहसिक करार दिया है। गेट्स का कहना है कि इस कदम से भारत में कालेधन में कमी आएगी।
देश में 1000 और 500 रुपये के नोटों को अमान्य करने के मोदी सरकार के निर्णय के मुद्दे पर आज लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने मतदान के प्रावधान वाले नियम के तहत चर्चा कराए जाने को लेकर भारी हंगामा किया जिसे अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी। हालांकि सरकार इस बात पर कायम रही कि वह नियम 193 के तहत इस मुद्दे पर चर्चा को तैयार है। विपक्ष के हंगामे कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद आज दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।
पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले के बाद भाजपा को करारा झटका लगा है। मोदी सरकार ने 500-1000 के नोटों पर बैन लगा दिया है। इसका असर देश की जनता पर पड़ रहा है साथ ही भाजपा को भी इससे नुकसान पहुंचने लगा है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि नोटबंदी की घोषणा से पहले भाजपा के लोगों को इसकी सूचना दे दी गई थी। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह भी आरोप लगाया कि जब देश भर में बैंकों और एटीएम के बाहर 18-20 लोगों की मौत हो गई तो उस वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हंस रहे थे।
सूरत के हीरा कारोबारी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूट खरीदने वाले लालजी पटेल ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा जा रहा हैं कि उन्होंने 6000 करोड़ रुपये बैंक में जमा करवाएं हैं। लालजी पटेल ने कहा कि उन्होंने कोई 6000 करोड़ रुपए बैंक में जमा नहीं कराए हैं। इस मामले में खुद लालजी पटेल मीडिया के सामने आए और कहा कि उन्होंने जुर्माने के साथ कोई रकम जमा नहीं करवाई है।
नोटबंदी के फैसले से देश के लोगों को विशेषकर गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को होने वाली भारी परेशानी की ओर ध्यान दिलाते हुए विपक्ष ने बुधवार को आरोप लगाया कि इससे न केवल देश में आर्थिक अराजकता पैदा हो गई बल्कि पूरी दुनिया में यह संदेश गया कि भारतीय अर्थव्यवस्था में काले धन का बोलबाला है।
नोट बंद करने पर पीएम नरेंद्र मोदी पर अपने हमले और तेज करते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि असल काला बाजारियों और प्रधानमंत्री के उद्योगपति दोस्तों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा, जो असल काला बाजारी हैं, जिनके पास 10-20000 करोड़ रूपये हैं, जो मोदी के साथ विमान में जाते हैं कार्रवाई उनके खिलाफ होनी चाहिए। कोई कार्रवाई नहीं की गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिमाग की उपज इंटरनेशनल सोलर अलायंस (इसा) की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इसके प्रारूप समझौते पर ब्राजील और फ्रांस सहित दुनिया के 20 से अधिक देशों ने हस्ताक्षर कर दिया है।
कालेधन को जमा कराने के लिए लोगाें की तिकड़म को रोकने के लिए सरकार का अभियान अब और तेज हो गया है। सरकार ने बैंक में पैसा जमा कराने वालों के हाथ पर स्याही का इस्तेमाल करेगी। सरकार के इस तरीके के जरिए अब कालेधन को सफेद करने वालों पर गहनता से नजर रखी जाएगी।
पुराने 500 और 1000 के नोट बंद होने के एक सप्ताह बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पायी है। बड़ी दुकानें बंद हैं। माल मल्टीप्लेक्स में सन्नाटा है। बैंकों के सामने लंबी लंबी लाइनें लगी हैं और लोग अपने नोटों को नये नोट में बदलवाने के लिये सुबह से ही लाइन में लगे हैं।