Advertisement

Search Result : "minister. arrest warrant"

हैदराबाद पुलिस ने 2000 रुपए के 105 नकली नोट पकड़े

हैदराबाद पुलिस ने 2000 रुपए के 105 नकली नोट पकड़े

हैदराबाद में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नकली नोट छापने का काम करते थे। इन लोगों के पास से हाल ही में जारी हुए 2000 रुपए के 105 नकली नोट पकड़े हैं। इस गिरोह के पास से पुलिस ने कुल 2,22,310 रुपए के नकली नोट पकड़े हैं, जिसमें 2,10,000 रुपए के नोट सिर्फ 2000 रुपए के हैं। बचे हुए नोट 100 रुपए, 50 रुपए, 20 रुपए और 10 रुपए के हैं।
नोटबंदी से लोग 1.28 लाख करोड़ रूपए की राशि से हमेशा के लिए हाथ धो बैठे : ममता

नोटबंदी से लोग 1.28 लाख करोड़ रूपए की राशि से हमेशा के लिए हाथ धो बैठे : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नोटबंदी पर अभी गुस्‍सा थमा नहीं है। शुक्रवार को उन्‍होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी नोटबंदी के मुद्दे पर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 500 और 1000 रूपए के नोटों को अमान्य करार दिए जाने के कारण लोग 1.28 लाख करोड़ रूपए की राशि से हमेशा के लिए हाथ धो बैठे हैं।
भारत के खिलाफ लड़कर खुद अपना नुकसान कर रहा है पाकिस्तान : प्रधानमंत्री

भारत के खिलाफ लड़कर खुद अपना नुकसान कर रहा है पाकिस्तान : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि पाकिस्तान अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक से उबर नहीं पाया है और भारत के खिलाफ लड़कर वह खुद अपना नुकसान कर रहा है। मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, पहले सैनिक ताकत होते हुए भी अपनी ताकत नहीं दिखा पाते थे लेकिन अब नियंत्रण रेखा के पार 250 किमी के क्षेत्र में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने हमारे बहादुर सैनिकों की ताकत देख ली है।
जेटली ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया, मनमोहन पर किया पलटवार

जेटली ने विपक्ष पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया, मनमोहन पर किया पलटवार

विपक्ष पर नोटबंदी के मुद्दे पर चर्चा से भागने के कारण गढ़ने का आरोप लगाते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस कदम की आलोचना करने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर चुटकी ली और कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि वह इससे अप्रसन्न हैं क्योंकि अधिकांश कालाधन उनके शासनकाल में ही पैदा हुआ था। नोटबंदी से जीडीपी वृद्धि में 2 प्रतिशत गिरावट आने की सिंह की दलील को सिरे से खारिज करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बड़े नोटों को अमान्य करने के कदम का मध्यम से दीर्घकालिक तौर पर अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि छाया अर्थव्यवस्था का धन मुख्यधारा में आ जायेगा।
नोटबंदी पर फिर भावुक प्रधानमंत्री

नोटबंदी पर फिर भावुक प्रधानमंत्री

नोटबंदी के 14 दिन बाद भी काम सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। देश में बैंकों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लोगों को परेशान कर रही हैं। जैसे तैसे दिन कट रहे हैं, विपक्ष के हमले इस पर जारी हैं। इस पर आज हुई भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक में मोदी एक बार फिर भावुक हो गए।
चेयरमैन बनने भाजपा नेता ने दे डाली 4.5 करोड़ रु. की रिश्‍वत

चेयरमैन बनने भाजपा नेता ने दे डाली 4.5 करोड़ रु. की रिश्‍वत

केंद्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय में वेयर हाउस कॉर्पोरेशन का चेयरमैन बनने के लिए जयपुर के एक भाजपा नेता ने 4.5 करोड़ रु. की रिश्‍वत दी। भाजपा नेता सीताराम को बाद में रिश्‍वतखोरी के आरोप में नई दिल्ली की पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना पुलिस ने राजस्‍थान के सांगानेर से पकड़ा है।
नोटबंदी: स्वामी का जेटली पर हमला, नहीं की पहले से कोई तैयारी

नोटबंदी: स्वामी का जेटली पर हमला, नहीं की पहले से कोई तैयारी

मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से लोगों की परेशानियां बढ़ने पर भाजपा में भी विरोध के सुर शुरू हो गए हैं। भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि इस फैसले को अमली जामा पहनाने के लिए वित्त मंत्री ने कोई तैयारी नहीं की।
नोटबंदी के फैसले का असर लंबे समय तक रहेगा: चिदंबरम

नोटबंदी के फैसले का असर लंबे समय तक रहेगा: चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आज कहा कि नोटबंदी का फैसला सोच विचार कर लिया हुआ नहीं लगता है। इसका असर उम्मीद से ज्यादा लंबे समय तक बना रह सकता है। उन्होंने फैसले पर आश्चर्य जताते हुए सवाल उठाया कि सरकार ने यह निर्णय लेने से पहले क्या अपने मुख्य आर्थिक सलाहकार से विचार विमर्श किया था।
निक्‍की हेली बन सकती हैं अमेरिका की विदेश मंत्री

निक्‍की हेली बन सकती हैं अमेरिका की विदेश मंत्री

अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की प्रतिष्‍ठा में लगातार चार चांद लग रहे हैं। यहां कई बड़े पोस्‍टों पर भारतीय मूल के लोग कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में दो बार दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर पद का कार्यभार संभाल चुकी निक्की हेली का नाम ट्रंप कैबिनेट में विशेष रूप से राज्य के सचिव के हाई प्रोफाइल पद को लेकर सामने आया है। निक्‍की इस मसले पर ट्रंप से मुलाकात करेंगी।
नोटबंदी पर आजाद की टिप्पणी को मंत्री ने बताया उद्दंड और राष्ट्र विरोधी

नोटबंदी पर आजाद की टिप्पणी को मंत्री ने बताया उद्दंड और राष्ट्र विरोधी

उड़ी आतंकवादी हमले में हुई मौतों को नोटबंदी के दौरान हुई मौतों से जोड़ने को लेकर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को आड़े हाथ लेते हुए संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने आज कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री की टिप्पणियां उद्दंड, राष्ट्र विरोधी और शहीदों के लिए अपमानजनक हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement