Advertisement

Search Result : "minister.Rahul Gandhi"

ऐसे बहुत आगे नहीं जाएगी मोदी सरकार: चिदंबरम

ऐसे बहुत आगे नहीं जाएगी मोदी सरकार: चिदंबरम

संप्रग सरकार के दौरान सोनिया गांधी के संविधानेतर शक्ति होने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भाजपा और उसके नेतृत्व वाली सरकार का संचालन आरएसएस और उनके घातक छिपे एजेंडे के अनुरूप होने का आरोप लगाया है।
हरियाणवी बाउंसरों से परहेज करें राहुल

हरियाणवी बाउंसरों से परहेज करें राहुल

राहुल गांधी की सक्रियता ने भारतीय राजनीति का मौसम तो गर्म कर ही दिया है। अचानक राहुल गांधी विपक्ष के नेता की भूमिका में नजर आने लगे हैं। आजकल राहुल गांधी की भाषण शैली में आक्रामकता है, सरकार पर हमले कर रहे हैं। कांग्रेस भी और कांग्रेसी भी आशान्वित हो उठे हैं कि पार्टी फिर खड़ी हो उठेगी। प्रश्न ये है क्या, राहुल गांधी के सक्रिय हो जाने मात्र से पार्टी हाशिये से बाहर निकल पायेगी?
प्रियंका गांधी और स्‍मृति ईरानी में छिड़ी जुबानी जंग

प्रियंका गांधी और स्‍मृति ईरानी में छिड़ी जुबानी जंग

अमेठी और रायबरेली में विकास कार्यों को लेकर प्रियंका गांधी और स्‍मृति ईरानी के बीच तकरार तेज हो गई है। स्‍मृति ईरानी ने कहा कि 60 साल तक राज करने वाले गांधी परिवार ने इस क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। उधर, प्रियंका गांधी ने ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने मंत्रालय से रायबरेली में आईआईआईटी क्‍यों नहीं खुलवा देतीं।
सरकार का एक सालः भाजपा का जश्न तो कांग्रेस का विरोध

सरकार का एक सालः भाजपा का जश्न तो कांग्रेस का विरोध

भाजपा नरेंद्र मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों को गिनाने के लिए पूरे देश में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वहीं कांग्रेस देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रही है।
बोफोर्स की तारीफों के दिन

बोफोर्स की तारीफों के दिन

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को कहा कि बोफोर्स की तोपें अच्छी हैं। लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के उस बयान पर टिप्पणी करने से इन्‍कार कर दिया जिसमें बोफोर्स कांड को मीडिया ट्रायल कहा गया है। एक स्‍वीडिश अखबार को दिए इंटरव्‍यू में प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि बोफोर्स सौदे को घोटाला कहना उचित नहीं है। वह एक मीडिया ट्रायल था।
नजीब जंग से मिले केजरीवाल और सिसौदिया

नजीब जंग से मिले केजरीवाल और सिसौदिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यहां उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के कामकाज पर चर्चा की। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को अपने एक फैसले में कहा था कि एसीबी को दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ जांच करने का अधिकार है।
बार-बार टूटकर आखिरकार इस साल बन जाएगा प्रियंका गांधी का आशियाना

बार-बार टूटकर आखिरकार इस साल बन जाएगा प्रियंका गांधी का आशियाना

घर की खूबसूरती के संदर्भ में कहा जाता है कि गांधी परिवार को सादगी और सुंदरता बहुत पसंद है। खासकर बन रहे घर में इस परिवार को जरा सी भी कमीपेशी पसंद नहीं। शायद यही वजह है कि शिमला के करीब छराबड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा का वर्षों से बन रहा आशियाना अभी तक पूरा नहीं हो पाया। उसे कई दफा गिराकर दोबारा बनाया गया है। सत्ता में रहते व्यस्तताओं के चलते कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बेटी के निर्माणाधीन घर की ओर ध्यान नहीं दे पाईं। लेकिन अब उम्मीद है कि यह घर इस वर्ष बनकर तैयार हो जाएगा। कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा का बन रहा यह मकान देखने और इसका जायजा लेने का समय निकाल पाई हैं। वह कुछ दिनों के लिए निजी दौरे पर शिमला होकर आई हैं। प्रियंका के निर्माणाधीन आशियाने का जायजा लेने के बाद दो मंजिला इस मकान में आंशिक बदलाव के निर्देश दिए गए हैं। उनके साथ दिल्ली से एक अर्किटेक्ट भी आया था। सूत्रों के अनुसार प्रियंका इसी साल अपने आशियाने को तैयार करना चाहती हैं।
प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का खर्च बताने में कैसी आनाकानी

प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का खर्च बताने में कैसी आनाकानी

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर आए खर्च से जुड़ी जानकारी उजागर नहीं किए जाने के बावजूद केंद्रीय सूचना आयोग द्वारा गठित समिति ने सभी मंत्रालयों को इस तरह की जानकारियां उजागर करने और सक्रिय रुप से अपडेट करने निर्देश दिए हैं।
पन्नीरसेल्वम का इस्तीफा, जयललिता फिर बनेंगी सीएम

पन्नीरसेल्वम का इस्तीफा, जयललिता फिर बनेंगी सीएम

मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने इस्तीफा दे दिया है और अन्नाद्रमुक विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। जयललिता राजभवन जाकर राज्यपाल के रोसैया से मिल चुकी हैं और उन्हें उन विधायकों की सूची सौंपी है जिन्हें वह अपने मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहती हैं। जयललिता शनिवार को दिन में 11 बजे शपथ लेंगी।
चुनाव से पहले बिहार वासियों से पीएम की अपील

चुनाव से पहले बिहार वासियों से पीएम की अपील

बिहार के विधानसभा चुनावों से पहले बिहार की जनता तक पहुंच बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्हें जाति के बंधन से ऊपर उठकर सच्चे व्यक्ति का समर्थन करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की दो महत्वपूर्ण कृतियों ‘संस्कृति के चार अध्याय’ और ‘परशुराम की प्रतीक्षा’ के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर यहां आयोजित समारोह का उद्घाटन करते हुए यह बातें कहीं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement