कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जब देश से बाहर जाते हैं तब कुछ न कुछ विवाद सामने आ जाता है। इस बार मध्य प्रदेश भाजपा के एक नेता ने राहुल गांधी का पता बताने वाले को एक लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा कर डाली है। उन्होंने राहुल की विदेश यात्रा पर सीधे तौर पर सवाल उठाया है।
हवाई किरायों में मनमानी वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंता के बीच नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू ने आज कहा कि हो सकता है कि एयरलाइन कंपनियां परियां नहीं हों लेकिन निश्चित तौर पर वह राक्षस भी नहीं हैं।
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आज आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकान्त दास पर हमला बोला। जिस पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक अनुशासित सरकारी अधिकारी पर इस तरह के हमले को अनुचित व गलत बताया।
एनएसजी सदस्यता के भारत के प्रयासों के विरोध में डटे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताशकंद में मुलाकात करेंगे। गुरुवार से ताशकंद में शुरू हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दोनों नेताओं के वहां एकसाथ मौजूद होने से इस मुलाकात की संभावना जताई जा रही है।
उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एन. संतोष हेगड़े का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी प्रयास किए हैं, लेकिन अच्छे दिन अभी नहीं आए हैं। न्यायमूर्ति को लगता है कि भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार को जनता को बताना चाहिए कि वे काला धन वापस लाने का चुनावी वादा पूरा करने में क्यों असमर्थ हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम गोविंद राजन द्वारा दूसरा कार्यकाल लेने से इनकार करने के बाद इस घटनाक्रम पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्राी नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सबकुछ पता है। उन्हें रघुराम राजन जैसे विशेषज्ञों की जरूरत नहीं है। वह राजन के महत्व को नहीं पहचानते।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को 46 साल के हो गए हैंं। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह ही ट्वीट कर राहुल को वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी। राहुल ने भी पीएम मोदी को शुभकामनाओं पर धन्यवाद दिया है।
पूर्व केंद्रीय सूचना आयुक्त शैलेश गांधी ने महानगर में नेताओं द्वारा हड़प ली गई खुली जगहों को बचाने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक ऑनलाइन याचिका की शुरआत की है।
सरकार ने शुक्रवार को कहा कि निर्यात में गिरावट मई में रोकी जा चुकी है और अब समय है कि निर्यात को प्रोत्साहन दिया जाए। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में कहा कि अभी निर्यात में तीव्र वृद्धि धीमी रहने की संभावना है पर यह गर्त से उठने लगा है।