अच्छे मानसून और किसानों की कड़ी मेहनत की वजह से अच्छी फसल होने के बावजूद गेहूं का शुल्क मुक्त आयात किए जाने को लेकर आज उच्च सदन में सरकार की आलोचना किए जाने पर प्रतिवाद करने के कारण शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू को विपक्ष की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
हार के बाद रार नहीं मंथन होना चाहिए। लेकिन हाल के विधानसभा चुनाव में हार ने कांग्रेस को मथ दिया है इसलिए मंथन के बजाय आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं। दो राज्यों में सीधे-सीधे हार और दो राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर भी कांग्रेस के पास महज पंजाब बचा है। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी ने राहुल गांधी पर हमला बोल दिया है।
हालिया पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के परिणामों ने कांग्रेस में हार की हताशा और बढ़ा कर रख दी है। उत्तराखंड-मणिपुर में उसे सरकार गंवानी पड़ी तो यूपी में उसके पास महज 7 सीटें आईं। पंजाब में उसकी सरकार जरूर बनी लेकिन गोवा में पार्टी बहुमत नहीं पा सकी। ऐसी हार के बाद अब पार्टी के नेता दबे सुर से ही सही राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाने लगे है।
पंजाब में पार्टी को शानदार जीत दिलाने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात की और राज्य में सरकार गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पंजाब में पार्टी की जीत का श्रेय अमरिंदर को दिया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी में ढांचागत और सांगठनिक बदलाव की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि विधानसभा चुनाव के नतीजे बुरे नहीं हैं हालांकि उत्तर प्रदेश में पार्टी कुछ नीचे रही।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत को नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करार देते हुए एक प्रख्यात अमेरिकी विशेषज्ञ ने आज कहा कि परिणामों से पता चलता है कि लोग प्रधानमंत्री को काम करने वाला व्यक्ति मानते हैं।
उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों को देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनता ने जाति, धर्म के बंधन से ऊपर उठकर विकास और विकासवादी सरकार के लिए वोट दिया है और मोदी देश के सबसे कद्दावर नेता के रूप में सामने आए हैं। शाह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरीबोन्मुख नीतियों पर जनता की मुहर है जिसके कारण उत्तरप्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत दर्ज कर रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि मध्यप्रदेश में ट्रेन में बम विस्फोट मामले के सिलसिले में लखनउ मुठभेड़ में एक संदिग्ध आतंकी के मारे जाने की घटना की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी :एनआईए: करेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अध्यात्म भारत की ताकत है और दुर्भाग्य से कुछ लोग इसे धर्म से जोड़ देते हैं। भारत योगदा सत्संग समाज (वाईएसएस) के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आध्यात्म की यात्रा की दिशा में योग पहला कदम है।