सायरो-मालाबार कैथलिक चर्च के मुताबिक योग दिव्य अनुभव प्राप्त करने का तो माध्यम नहीं है, लेकिन इससे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में अवश्य मदद मिलती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग और नमाज की मिलती-जुलती मुद्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि नमाज को जाति, पंथ और मजहब के आधार पर बांटने वाले लोग योग में विश्वास नहीं कर सकते।
बारिश के कारण न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच आखिरी क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन का खेल नहीं हो सका जिससे कीवी टीम श्रृंखला में बराबरी की जीत से वंचित रह गई। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 80 रन से आगे खेलना शुरू किया। उसे न्यूजीलैंड को दोबारा बल्लेबाजी के लिये उतारने के लिये 95 रन और बनाने थे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में कल तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस था, जो इस मौसम के औसत तापमान से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजधानी में कल का दिन पिछले सात सालों में मार्च का सबसे गर्म दिन रहा।
साहित्य अकादमी, दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवाद और कवयित्री सम्मेलन आयोजित कर मनाया। इस मौके पर चर्चित लेखिका चित्रा मुद्गल ने कहा ने स्त्री लेखन और देह विमर्श के मौजूं सवालों को उठाया।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को देश के विकास में महिलाओं के अमूल्य योगदान की सराहना की और लोगों से लैंगिक समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए कहा।
विराट कोहली ने अपनी मां सरोज कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि दो मजबूत महिलाएं उनकी जिंदगी में हैं। क्रिकेट खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक खास संदेश साझा किया है।
दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाने से नौ छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। खबर है कि मिड डे मील में मरा हुआ चूहा था और वही खाना बच्चों को खिला दिया गया।
आंध्र प्रदेश सरकार ने रोहित वेमुला की मां राधिका को कारण बताओ नोटिस भेजा है जिसमें उन्हें दो हफ्ते का समय दिया गया है कि वह साबित करें कि वह दलित हैं। गुंटूर के कलेक्टर ने रिपोर्ट के निष्कर्षों को रोहित वेमुला के परिवार को भेज दिया है और उन्हें नोटिस भी जारी किया है। कलेक्टर ने परिवार से पूछा है कि अगर दलित होने का प्रमाण नहीं मिला तो उनका प्रमाण-पत्र खारिज क्यों ना किया जाए।
भारत ने 459 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरे बांग्लादेश के चौथे दिन तीन विकेट 103 रन पर निकालकर एकमात्र टेस्ट क्रिकेट मैच में बड़ी जीत दर्ज कर करने की तरफ कदम बढ़ाये।