Advertisement

Search Result : "former Finance Minister P. Chidambaram"

टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री, रतन टाटा को अंतरिम प्रभार

टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए गए साइरस मिस्त्री, रतन टाटा को अंतरिम प्रभार

देश की अग्रणी उद्योग समूह टाटा संस ने एक आश्चर्यजनक घटना क्रम के तहत साइरस मिस्त्री को आज कंपनी के चेयरमैन पद से हटा दिया। कंपनी के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को कंपनी के चेयरमैन का अंतरिम प्रभार दिया गया है।
जनता ने जिन्हें नकार दिया, वे आज सरकार में सर्वेसर्वा हैं: आजाद

जनता ने जिन्हें नकार दिया, वे आज सरकार में सर्वेसर्वा हैं: आजाद

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा से निलंबित सांसद कीर्ति आजाद ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली पर एक बार फिर निशाना साधते हुए आज आरोप लगाया कि जनता ने जिन्हें नकार दिया है, उन्हें न केवल मंत्री पद से सुशोभित किया गया बल्कि वे आज सरकार और पार्टी में सर्वेसर्वा बने हुए हैं।
भाजपा का दलित प्रेम दिखावा, मोदी सरकार में बढ़े अत्याचार के मामले: पी एल पूनिया

भाजपा का दलित प्रेम दिखावा, मोदी सरकार में बढ़े अत्याचार के मामले: पी एल पूनिया

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी एल पूनिया ने मोदी सरकार में दलितों पर अत्याचार के मामले बढ़ने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि भाजपा का दलित प्रेम सिर्फ दिखावा है क्योंकि यह पार्टी दलित समुदाय से जुड़े असली मुद्दों पर आंख मूंद लेती है।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों में मोबाइल फोन पर रोक

केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठकों में मोबाइल फोन पर रोक

संचार उपकरणों के हैक हो जाने और सूचनाओं के लीक होने की किसी भी संभावना से बचने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से कहा गया है कि मंत्रिमंडल की बैठकों में वे अपने मोबाइल फोन नहीं लाएं।
कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई में निवेश जरूरी : जेटली

कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई में निवेश जरूरी : जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि कृषि आय को दोगुना करने के लिए सिंचाई में निवेश आवश्यक है। इसमें नाबार्ड की धन वितरण को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका है, जिससे किसानाें को उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। उन्हाेंने कहा कि नाबार्ड ने सिंचाई वित्तपोषण के लिए 80,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है जिसमें से 19,700 करोड़ रुपये चालू वित्त वर्ष में आएंगे।
जयललिता पूरी तरह से ठीक, जल्द घर लौटेंगी

जयललिता पूरी तरह से ठीक, जल्द घर लौटेंगी

अन्नाद्रमुक ने आज कहा कि अस्पताल में भर्ती उसकी प्रमुख एवं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता पूरी तरह ठीक हैं और जल्द घर लौटेंगी। अन्नाद्रमुक की प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने संवाददाताओं से कहा, अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों और विशेषज्ञों की निगरानी में अम्मा (जयललिता) के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ है और वह घर लौटेंगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली जयललिता चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार आराम कर रही हैं।
मैं चाय बना सकता हूं, ड्रम बजा सकता हूं, प्रधानमंत्री बनने के लिए फिट हूं: आजम

मैं चाय बना सकता हूं, ड्रम बजा सकता हूं, प्रधानमंत्री बनने के लिए फिट हूं: आजम

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आजम खान अक्सर अपने विवादास्पद और तीखे बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उनमें मोदी जैसे कई गुण हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मोदी की तरह चाय बनाना आता है, ड्रम बजा सकते हैं इसलिए प्रधानमंत्री बनने के लिए फिट उम्मीदवार हैं।
संविधान के दायरे में होना चाहिए पर्सनल लॉ: जेटली

संविधान के दायरे में होना चाहिए पर्सनल लॉ: जेटली

एक साथ तीन बार तलाक बोलने को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि सरकार का विचार स्पष्ट है कि पर्सनल लॉ संविधान के दायरे में हों और उन्हें लैंगिक समानता एवं सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार के नियमों के अनुरूप होना चाहिए।
भाजपा के स्वामी ने कांग्रेस के नरसिम्हा राव के लिए मांगा भारत रत्न

भाजपा के स्वामी ने कांग्रेस के नरसिम्हा राव के लिए मांगा भारत रत्न

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है। उन्होंने राव के काम को बेमिसाल बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और पूर्व की सरकारों ने राव के साथ न्याय नहीं किया।
जयललिता की तस्वीर सामने रखकर मीटिंग कर रहे मंत्री

जयललिता की तस्वीर सामने रखकर मीटिंग कर रहे मंत्री

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता खराब सेहत के कारण अस्पताल में भर्ती है। बावजूद इसके राज्य सरकार का कामकाज पहले की ही तरह जारी है। हालांकि कामकाज एक अनोखे ढंग से किया जा रहा है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता बीते कई दिनों से खराब स्वास्‍थ्‍य के चलते अस्‍पताल में बीमारी से जूझ रही हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement