Advertisement

Search Result : "former Finance Minister P. Chidambaram"

तुर्की: कार बम हमले में 13 सैनिकों की मौत, 55 घायल

तुर्की: कार बम हमले में 13 सैनिकों की मौत, 55 घायल

तुर्की में साप्ताहिक खरीदारी के लिए सैनिकों को लेकर जा रही एक बस को निशाना बनाकर आज किए गए एक कार बम विस्फोट में 13 सैनिक मारे गए और दर्जनों जख्मी हो गए। इन सैनिकों को अनिवार्य तौर पर सेवा देने के नियम के तहत हाल ही में भर्ती किया गया था।
ट्विटर पर सक्रिय सुषमा को 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में मिली जगह

ट्विटर पर सक्रिय सुषमा को 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में मिली जगह

ट्विटर पर सक्रिय होकर नागरिकों को मदद पहुंचाने में अग्रणी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विदेश नीति पर आधारित मैगजीन 'फॉरेन पॉलिसी' ने साल 2016 के 15 'ग्लोबल थिंकर्स' में जगह दी है। सुषमा स्वराज के साथ संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और हिलेरी क्लिंटन जैसी विश्व प्रसिद्ध हस्तियों को भी जगह दी गई है।
'नोटबंदी खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी स्थिति, देश का कैशलेस होना संभव नहीं'

'नोटबंदी खोदा पहाड़ निकली चुहिया जैसी स्थिति, देश का कैशलेस होना संभव नहीं'

नोटबंदी पर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने केंद्र की मोदी सरकार पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने साफ कहा है कि सरकार का ये फैसला खोदा पहाड़ निकली चुहिया के जैसा है। इससे न तो काला धन पर लगाम लगा और न ही इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। उन्‍होंने कहा कि पूरे देश का कैशलेस होना किसी भी हाल में संभव नहीं है।
घोटाले के आरोप पर भड़के रिजिजू ने कहा, ऐसे लोग जूते खाएंगे

घोटाले के आरोप पर भड़के रिजिजू ने कहा, ऐसे लोग जूते खाएंगे

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने अपने ऊपर लगे घोटाले के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि जिन्‍होंने भी इस तरह की खबर प्‍लांट की है वो जूते खाएंगे। रिजिजू ने कहा कि विकास को घोटाला कहना हास्‍यास्‍पद है। अरुणाचल प्रदेश में एक बड़े हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के लिए बनने वाले 2 बांध में 450 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप रिजिजू पर लगा है।
ट्रंप ने एक्साॅनमोबिल के सीईओ को अमेरिका के विदेश मंत्री पद पर चुना

ट्रंप ने एक्साॅनमोबिल के सीईओ को अमेरिका के विदेश मंत्री पद पर चुना

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को देश के विदेश मंत्री के तौर पर एक्साॅनमोबिल के सीईओ रेक्स टिलरसन को चुना। हालांकि टिलरसन के रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ करीबी संबंधों के कारण इस मनोनयन की गहन जांच की जा सकती है।
न्यायमूर्ति काटजू ने अवमानना मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

न्यायमूर्ति काटजू ने अवमानना मामले में उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया

उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने कथित रूप से असंयमित भाषा का इस्तेमाल करने और न्यायपालिका को बदनाम करने के मामले में अपने खिलाफ अवमानना मामले की शीघ्र सुनवाई के लिये आज उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
डिजिटल पेमेंट करने वालों को नोटबंदी के 30 वें दिन सरकार ने दी 11 राहत

डिजिटल पेमेंट करने वालों को नोटबंदी के 30 वें दिन सरकार ने दी 11 राहत

मोदी सरकार ने डिजिटल भुगतान की व्यवस्था लाने का काम तेजी से करने की दिशा मेंं गुरुवार को कुछ और छूट की घोषणा की। नोटबंदी के 30 वें दिन सरकार ने लोगों को 11 राहत दी। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हर 10,000 की आबादी वाले गांव में दो प्वाइंट आफ सेल :पीओएस: मशीनें उपलब्ध करायी जाएंगी, इसके लिये एक लाख गांव चुने जाएंगे।
नोटबंदी में माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री : कर्ज वसूली 30 और वितरण 70 फीसदी गिरा

नोटबंदी में माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री : कर्ज वसूली 30 और वितरण 70 फीसदी गिरा

पीएम नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के बाद माइक्रोफाइनेंस इंडस्‍ट्री को सबसे गहरा धक्‍का पहुंचा है। देश के गांवों और कस्बों को वित्तीय समावेशी बनाने में माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री अहम भूमिका निभाती है। माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की कर्ज वसूली और कर्ज वितरण की रफ्तार लगभग रुक गई है। कर्ज वसूली में 30 फीसदी और वितरण में 70 फीसदी की गिरावट आई है।
भाजपा नेता ने कराए 100 करोड़ सफेद : ड्राइवर का सुसाइड नोट

भाजपा नेता ने कराए 100 करोड़ सफेद : ड्राइवर का सुसाइड नोट

कर्नाटक के खनन उद्योग के किंग और पूर्व मंत्री जनार्दन रेड़्डी काला धन को लेकर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। रेड्डी के करीबी एक प्रशासनिक अधिकारी के ड्राइवर ने आत्महत्या कर ली है और अपने सुसाइड नोट में दावा किया है कि उक्त अधिकारी के जरिये रेड्डी ने अपना करोंडों का काला धन सफेद कर लिया है।
कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव शुरू

कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव शुरू

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2016 आज शुरू हुआ। हालांकि, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन के चलते यह महोत्सव सादगीपूर्ण तरीके से शुरू किया गया। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के निधन के बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने अपना कुरक्षेत्र दौरा रद्द कर दिया। उन्हें इस महोत्सव का उद्घाटन करना था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement