Advertisement

Search Result : "defeat Malaysia"

आसियान सम्मेलनः मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने को कहा

आसियान सम्मेलनः मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए आसियान के साथ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया, साथ ही क्षेत्रीय विवादों का निपटारा शांतिपूर्ण तरीके से करने की जरूरत को भी रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सदस्यीय समूह के साथ समुद्री सुरक्षा, समुद्री डकैती निरोधक एवं मानवीय और प्राकृतिक आपदा राहत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिए विशिष्ठ योजना बनाने का भी सुझाव दिया।
शिवसेना ने भाजपा को परोक्ष रूप से धूर्त करार दिया

शिवसेना ने भाजपा को परोक्ष रूप से धूर्त करार दिया

बिहार चुनाव में मिली करारी हार से उबरने की कोशिश कर रही भाजपा पर उसके सहयोगी दल शिवसेना ने एक और वार करते हुए कहा है कि राजनीति में धूर्तता हमेशा काम नहीं आती और अगर वादे पूरे नहीं किए जाते तो आम आदमी तो जवाब देगा ही।
एमएलसी चुनाव में पिछड़ गया महागठबंधन, भाजपा का डंका

एमएलसी चुनाव में पिछड़ गया महागठबंधन, भाजपा का डंका

बिहार विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल कहे जा रहे राज्य विधानपरिषद के 24 सीटों के चुनाव में बाजी राजग के हाथ लगी है। इन 24 सीटों में से 12 सीटें सीधे राजग को मिली हैं जबकि एक सीट राजग समर्थित निर्दलीय के हाथ लगी है। राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर बहुप्रचारित जनता महागठबंधन के हाथ 10 सीटें आई हैं।
मलेशिया में विवेकानंद आश्रम पर उहापोह

मलेशिया में विवेकानंद आश्रम पर उहापोह

मलेशिया में स्थित सौ साल पुराने विवेकानंद आश्रम को राष्ट्रीय विरासत का दर्जा दिया जाए या नहीं यह संभवत: अगले हफ्ते तय होगा। स्वामी विवेकानंद का यह आश्रम लगभग सौ साल से भी पुराना है। आश्रम का न्यास मंडल राष्ट्रीय विरासत का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव दो बार ठुकरा चुका है। इससे पहले मलेशिया सरकार ने यहां ब्रिकफील्ड्स में स्थित 110 साल पुरानी इस इमारत को विरासत स्थल का दर्जा देने की अधिसूचना जारी करने की योजना बनाई थी। लेकिन आश्रम का न्यासमंडल इस प्रस्ताव को दो बार ठुकरा चुका है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement