भारत सरकार के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा आयोजित चौथे भारत जल सप्ताह के आमंत्रण पत्र के सुरक्षा निर्देश पर जो लिखा उसे पढ़ कर बिना मुस्कराए नहीं रहा जा सकता।
भारत ने कहा है कि वह इस बात को लेकर निराश है कि पठानकोट आतंकवादी हमले के मुख्य षडयंत्रकर्ता एवं जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध सूची में शामिल कराने संबंधी उसके आवेदन पर तकनीकी रोक लगा दी गई है।
संन्यास को लेकर लगातार उठाए जा रहे सवालों से झल्लाए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस तरह के सवाल से पार पाने का अजीबोगरीब तरीका अपनाया। उन्होंने जहां खेलना जारी रखने की इच्छा जाहिर की, वहीं इस बार अपने व्यंग्य बाण किसी भारतीय नहीं, बल्कि आस्ट्रेलियाई पत्रकार पर चलाए।
विश्व ट्वेंटी20 में अभी तक अपनी शानदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली मंगलवार को आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए जबकि भारत टीम सूची में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।
सिंगापुर विश्वविद्यालय के थिंक टैंक माने जाने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशिया स्टडीज के वरिष्ठ शोधार्थी रोनोनंजय सेन ने नेशन एट प्ले : ए हिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट इन इंडिया नाम एक किताब लिखी है।
जब भारत-पाकिस्तान का मैच हो तो कोई तर्क-वितर्क काम नहीं करता है। जैसे पर्यावरण की चिंता करने वाले भी यह याद नहीं रखेंगे कि आज अर्थ अवर है जिसमें हर साल एक घंटे के लिए बिजली बंद रखी जाती है।
भारत और पाक विदेश मंत्री 37वीं सार्क मंत्री परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए नेपाल पहुंचे, दोनों नेताओं की मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना