भारत के बैंकिंग क्षेत्र पर मुख्य तौर पर 2011-13 के दौरान अटकी परियोजनाओं के कारण कुछ दबाव है और इन परियोजनाओं की मुश्किलें दूर करने की कोशिशें की जा रही है।
वेस्टइंडीज के कोच फिल सिमंस ने कहा है कि उनकी टीम के लिए पाकिस्तान के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करना काफी मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें गुलाबी गेंद से खेलने का पर्याप्त अनुभव नहीं है।
भारत के प्रमुख चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा है कि यदि सभी राजनीतिक दलों में आम सहमति बने और इस संदर्भ में संवैधानिक संशोधन हों तो भारतीय चुनाव आयोग आम चुनाव और राज्य विधानसभा के चुनावों को एक साथ करवाने के लिए तैयार है।
भारतीय टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच अनिल कुंबले का कहना है कि वह कप्तान विराट कोहली की मैदान पर आक्रामकता को नियंत्रित करने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत के दूत होने के नाते खिलाडि़यों को इस बात से भी वाकिफ होना चाहिए कि इसमें एक महीन रेखा होती है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।
भारतीय क्रिकेट टीम के 17 टेस्ट मैचों के अपने अब तक के सबसे व्यस्त टेस्ट सत्र के लिए तैयार होने के बीच कप्तान विराट कोहली ने कहा कि आगामी दिन इसके बाद का संकेत होंगे कि वे टेस्ट इकाई के रूप में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के संक्षिप्त लेकिन उत्साहजनक भाषण में अपने साथी खिलाडि़यों के लिये वेस्टइंडीज दौरे से शुरू होने वाले आगामी व्यस्त कार्यक्रम से पहले बिलकुल सरल संदेश है, खेलते हुए लुत्फ उठाना बहुत महत्वपूर्ण है और अगर आप एक दूसरे का समर्थन करोगे तो अंतत: सफलता आपके कदम चूमेगी।
देश को आजाद हुए पैंसठ साल से अधिक का समय हो गया पर भारत में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अभी तक आम राय नहीं बन पाई है। जब इतने समय पर यह नहीं हो पाया तो भाजपा अब क्या सोच समझ कर यूनिफार्म सिविल कोड का ताना-बाना बुनने लगी है। क्या छह माह में इसे लागू करने का दम केंद्र की भाजपा सरकार के पास है या यह महज एक चुनावी चुग्गा है। जो भाजपा ने यूपी चुनाव से पहले जनता की ओर फेंक दिया है।
चीन द्वारा एनएसजी में प्रवेश बाधित करने को लेकर भारत की कड़ी प्रतिक्रियाओं के बीच चीन के एक सरकारी समाचार पत्र ने कहा है कि भारत अब भी 1962 के युद्ध की मानसिकता मे अटका हुआ है। समाचार पत्र ने बीजिंग के रुख का अधिक तथ्यपरक मूल्यांकन किए जाने की अपील की।
कनाडा में अपना पहला ग्रां प्री खिताब जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरे भारत के बी. साई प्रणीत की नजरें अब मंगलवार से शुरू हो रहे 120000 डालर इनामी अमेरिकी ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट पर टिकी हैं।