पेशेवर बॉक्सर विजेंदर सिंह डब्ल्यूबीओ एशिया पैसेफिक सुपर मिडिलवेट चैम्पियन बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कैरी होप पर (98-92, 98-92, 100-90) के स्कोर से जीत हासिल की। प्रो-बॉक्सिंग में विजेंदर की ये लगातार 7वीं जीत है। इससे पहले हुए सभी छह मुकाबलों में विजेंदर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को नॉकआउट किया था। लेकिन कैरी होप के खिलाफ इस बार वो ऐसा नहीं कर सके।
भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल ने दो अभ्यास मैचों में दो अर्धशतक जड़कर वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 जुलाई से एंटिगा में शुरू होने वाली सीरीज के लिये टेस्ट टीम में स्थान के लिये दावा लगभग पक्का कर लिया है लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने कहा कि यह विचार अभी तक उनके दिमाग में नहीं आया है।
वेस्टइंडीज के आलराउंडर कार्लोस ब्रेथवेट ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत है और 21 जुलाई से एंटीगा में शुरू होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ मुकाबला समान रूप से कड़ा होगा।
अपने साथी खिलाडि़यों की तरह बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा को भी बखूबी पता है कि विदेश में जीते बगैर भारत में मिली कामयाबी के उतने मायने नहीं हैं और वेस्टइंडीज के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का लक्ष्य यही है।
रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और अमित मिश्रा की स्पिन तिकड़ी के दम पर भारत ने दूसरे और आखिरी अभ्यास मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज बोर्ड अध्यक्ष एकादश को सिर्फ 180 रन पर समेट दिया।
आस्ट्रेलियन ओपन में जीत से आत्मविश्वास से लबरेज साइना नेहवाल ने कहा कि वह अगले महीने रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के अपने लक्ष्य के करीब पहुंचने के लिये अब कोच विमल कुमार के मार्गदर्शन में अपने हाफ स्मैश पर काम कर रही हैं।
भारत के अनुभवी स्पिनर आर. अश्विन ने कहा कि उनकी टीम पहली पारी में वेस्टइंडीज पर भारी पड़ेगी और 21 जुलाई से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज जल्दी ही जीत लेगी।