सिनेमा ऐसा माध्यम है, जिसने कला की हर विधा के अस्तित्व को जीवित रखा है, कारण है संगीत, संवाद, कहानी लेखन, अभिनय, छायांकन, रचनात्मकता और प्रबंधन का सम्मिश्रण।
केंद्र सरकार ने अरविंद कथपलिया को एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने के लिए निदेशक नियुक्त किया है। हालाकि मार्च में नियुक्ति समिति द्वारा उनके नाम को हरी झंडी देते समय पायलेट्स ने विरोध किया था।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता और निर्माता कमल हासन ने एक ओर जहां एक भारत, एक कर (जीएसटी) का समर्थन किया है। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने कहा कि जीएसटी बिल फिल्मी बिजनेस को बरबाद कर देगा। इस पर उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ देंगे।
मराठी फिल्म निर्माता अतुल बी तपकीर ने आज पुणे के होटल में सुसाइड कर लिया। मौत से पहले उन्होंने फेसबुक पर एक लम्बा पोस्ट भी लिखा है। जिसमें उन्होंने फिल्म 'ढोल ताशे' में हुए भारी नुकसान और तनावपूर्ण पारिवारिक जीवन को कारण बताया है।
सीआईए के नए निदेशक माइक पोंपिओ ने विकीलीक्स को राज्य से इतर दुश्मन खुफिया एजेंसी करार देते हुए कहा है कि इसे अक्सर रूस से मदद मिलती है। विकीलीक्स द्वारा गोपनीय दस्तावेज लीक किए जाने से अमेरिका को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा था।
पवन हंस लिमिटेड के कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर कंपनी में सरकार की समूची 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के विनिवेश के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार का यह निर्णय उनके लिये चौंकाने वाला है। पवन हंस लिमिटेड मुनाफा कमाने वाला उपक्रम है।